जननायक जनता पार्टी पंचकूला 13 मार्च को डॉ अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन मनायेगी ।13 मार्च को ही होगी सदस्यता अभियान की शुरूवात :भाग सिंह दमदमा माता मनसा देवी मन्दिर में डॉ अजय सिंह चौटाला की लम्बी व स्वस्थ आयु की कामना हेतू किया जाएगा हवन : ओ पी सिहाग
पंचकूला, 11 मार्च : जजपा पंचकूला अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन नशामुक्ति दिवस व सामाजिक सरोकार दिवस के रूप में मनायेगी तथा इस पावन मोके पर पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुवात भी की जाएगी । इस आशय का फैसला आज सेक्टर एक पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस पंचकूला में सभी पदाधिकारियो की हुई बैठक में लिया गया। इस बैठक में सदस्यता अभियान के लिए नियुक्त किये गए दोनो जिला प्रभारी चेयरमैन रामकरण काला विधायक ,वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय उपप्रधान सुरजीत सोंडा , पूर्व विधायक व पंचकूला हल्का प्रभारी सतेंद्र राणा , जजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ,वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज ,नरेंद्र जैन , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेज सिंह तेवतिया , हल्का अम्बाला शहर के प्रभारी महेंद्र सिहाग , संदीप राणा , निर्मल नानकपुर, अमित सैनी , दीपक मोगीनन्द , रायसिंह, पवन सैनी ,बलकार ठरवा ,सुरिन्दर चड्ढा ,कैप्टन डी वी सिंह , विशंभर पाठक ,सुरेश पाठक ,महेंदर शर्मा ,जसबीर जस्सी ,कर्मबीर बेदी , अंजुराय , ज्योति राजपूत ,कंचन बाला,नरेंद्र राणा सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिला ग्रामीण अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने कहा कि आज की बैठक में यह फैसला लिया गया की डॉ अजय सिंह का जन्मदिन पंचकूला व कालका हल्के में अलग अलग स्थानों पर मनाया जाएगा।
ओपी सिहाग ने बताया कि डॉ अजय सिंह के जन्मदिन 13 मार्च को सुबह 9 बजे माता मनसा देवी मंदिर प्रांगण में यज्ञ भवन में डॉ अजयसिंह चौटाला की लंबी व स्वस्थ आयु हेतु पंचकूला जजपा परिवार की तरफ से हवन किया जायेगा ,उसके बाद पार्टी के सामाजिक सरोकार के अंतर्गत माता मनसा देवी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा तथा मार्किट में बिखरे पॉलिथीन व प्लास्टिक को जजपा के कार्यकर्ता साफ करेंगे । तत्पश्चात पार्टी के सभी कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी अवैध नशे के खिलाफ शपथ लेंगे तथा इस बारे समाज मे जागरूकता लाने बारे अभियान छेड़ने का संकल्प लेंगे।
जजपा जिला शहर अध्यक्ष सिहाग ने बताया कि जजपा के कार्यकर्ता रोड़ भवन के सामने बूथ मार्किट में सफाई अभियान खत्म करने उपरांत पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए पार्टी हाई कमान द्वारा नियुक्त किये गए जिला प्रभारी चैयरमैन राम करण काला विधायक ,दूसरे प्रभारी वरिष्ठ जजपा नेता सुरजीत सोंडा तथा पंचकूला हल्के के लिए बनाये गए प्रभारी सतेंद्र राणा पूर्व विधायक के करकमलों से पंचकूला हल्के में नए कार्यकर्ताओ को पार्टी में जोड़ने के लिए उनको पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाने हेतू सदस्यता अभियान का श्रीगणेश किया जायेगा ।
सिहाग ने बताया कि उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अजयसिंह चौटाला के जन्मदिन उत्सव को आगे बढ़ाते हुए मनसा देवी काम्प्लेक्स में गोशाला जाकर गौमाता को हरा चारा खिलाकर गौमाता से आशीर्वाद लिया जाएगा।
सिहाग के बताया कि सामाजिक सरोकार के ही अंतर्गत वर्द्धआश्रम सेक्टर 15 में जाकर बेसहारा बुजुर्गों को डॉ अजयसिंह के जन्मदिन पर उनको फल वितरण किये जायेंगे तथा सभी बुजर्गो से आशीर्वाद लिया जायेगा ।
शहरी जिलाध्यक्ष ने आगे बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी 13 मार्च दोपहर को राजीव कालोनी में डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन के पावन अवसर पर स्थानिए कार्यकर्ताओ के सहयोग से एक भंडारे का आयोजन करेंगे ।
जजपा जिला ग्रामीण प्रधान भाग सिंह दमदमा ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता इस शुभ दिन के अवसर पर अपने घरों ,कार या अन्य वाहनों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें