चंडीगढ़ आकर गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिए बड़े ऐलान, चंडीगढ़ यूटी के मुलाजिमों के ऊपर लागू होगा केंद्रीय सर्विस रूल, संबंधित नोटिफिकेशन कल होगा जारी


शनाया चौहान: चंडीगढ़
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ दौरे के दौरान चंडीगढ़ यूटी के मुलाजिमों के लिए बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि अब चंडीगढ़ यूटी के सभी मुलाजिमों पर केंद्रीय सर्विस रूल लागू होंगे ।चंडीगढ़ मुलाजिमों पर केंद्रीय सर्विस रूल के लागू होने पर नियमों के साथ पुलिस मुलाजिमों की सेवा मुक्ति की उम्र 58 साल से बढ़ाकर 60 साल हो जाएगी। अमित शाह ने कहा कि महिला मुलाजिम को मातृत्व अवकाश के लिए 1 साल की छुट्टी मिलती थी अब वह 2 साल की मिलेगी। अमित शाह ने ऐलान किया कि सभी शिक्षण संस्थानों के सभी मुलाजिमों की सेवा मुक्ति की उम्र 60 की जगह 65 साल की जाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि इस संबंधित नोटिफिकेशन कल जारी हो जाएगा। चंडीगढ़ के मुलाजिमों को अगले महीने से इन नियमों का फायदा मिलना शुरू हो जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान