वार्ड नम्बर 9 अभयपुर में चला जजपा का सदस्यता अभियान। 22 मार्च को कालका में दुष्यन्त चौटाला के नागरिक अभिनंदन में सिहाग ने कार्यकर्ताओ से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने की अपील ।
शनाया चौहान :पंचकूला ,20 मार्च : आज दिनाँक 20 मार्च 2022 को वार्ड नं 9 अभयपुर पंचकूला में जजपा के सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुवात व 22 मार्च के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला के कालका में होने वाले अभिनंदन समारोह के लिए न्योता देने आए जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग। इस नुकड़ सभा का आयोजन पार्षद राजेश निषाद ने किया था ।सिहाग ने बैठक में काफी संख्या में आये लोगो से अपील की कि वो जजपा के साथ जुड़ें तथा युवा नेता एवं उपमुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यन्त चौटाला के हाथ मजबूत करें ताकि वो हमारे शहर व प्रदेश को आगे ले जा सके ,समुचित विकास करवा सके। उन्होंने सभा मे उपस्थित पुरुषों व महिलाओं से पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनने बारे भी आह्वान किया । इस सभा मे ही पार्षद राजेश निषाद ने 50 लोगो को पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाये । इसके साथ ही जजपा जिला प्रधान ने सभी उपस्थित लोगो से 22 मार्च को कालका में दुष्यन्त चौटाला उपमुख्यमंत्री हरियाणा के होने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की तथा इस बाबत स्थानिए पार्षद व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई।
ओपी सिहाग ने इस प्रोग्राम के बाद सेक्टर 15 में जैन मंदिर के साथ बने पार्क में के सी भारद्वाज एवं करमसिंह चहल द्वारा आयोजित मीटिंग में हिस्सा लिया तथा उसमें उपस्थित लोगों से पार्टी के साधारण सदस्य बनाने बारे अभियान का श्रीगणेश किया तथा 22 मार्च को कालका में उपमुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यन्त चौटाला के अभिनंदन समारोह में शामिल होने बारे अपील की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें