जीरकपुर में सडक़ के बीचो-बीच खड़े हैं मौत के खंभे,परिषद को शिकायत के बावजूद बिजली निगम नहीं कर रहा कार्रवाई, जीरकपुर में स्ट्रीट लाइटों के अभाव में खंभों से टकराकर आए दिन हो रहे हादसे, जैक ने बिजली निगम अधिकारियों से की शिकायत


सनाया चौहान: जीरकपुर। जीरकपुर में नगर परिषद तथा बिजली निगम की आपसी खींचतान के चलते सडक़ों के बीचो-बीच लगे बिजली के खंभे आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। कई बार हादसों के बावजूद नगर परिषद इन मौत के खंभों को हटवाने के लिए गंभीर नहीं है। इन खंभों को हटाने की जिम्मेदारी संभालने वाले विभाग एक-दूसरे के सिर जिम्मेदारी डालकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी ने शहर का सर्वे करने के बाद बताया कि यहां गाजीपुर सडक़ पर कई जगह खंभे लगे हुए हैं। इसके अलावा पीरमुछल्ला, ट्राईसिटी प्लाजा, गाजीपुर रोड, शिवालिक विहार समेत कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां सडक़ों के बीचो-बीच बिजली के खंभे लगे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि पीरमुछल्ला मुख्य सडक़ पर रोजाना दस हजार वाहन निकलते हैं जबकि गाजीपुर में हर साल खंभों से टकराकर एक व्यक्ति की मौत हो रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि जीरकपुर में नगर परिषद की कोताही के चलते ज्यादातर हिस्सों में स्ट्रीट लाइट नहीं है। सडक़ के बीचो बीच लगे इन खंभों में आए दिन जहां स्पाॄकग के कारण आगजनी की घटनाएं होती रहती है वहीं दिन ढलते ही यहां अक्सर वाहन चालक हादसों का शिकार होते रहते हैं।
उन्होंने बताया कि कई बार इन खंभों के कारण हादसों में लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और नगर परिषद तथा बिजली निगम के अधिकारी इन खंभों को हटाने के लिए तैयार नहीं है। सुखदेव चौधरी ने बताया कि जैक द्वारा कई बार नगर परिषद को यहां स्ट्रीट लाइटें लगाने की भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन परिषद भी इसे लेकर गंभीर नहीं है।
सुखदेव चौधरी ने कहा कि नगर परिषद जहां बिल्डर माफिया के काम करने में व्यस्त है वहीं जैक के प्रतिनिधियों ने खुद आगे होकर बिजली निगम अधिकारियों के साथ बात की है। अगर इस मामले में जल्द सुनवाई नहीं हुई तो जैक द्वारा अपने स्तर पर मौत के इन खंभों को चिन्हित करके हटवाने के लिए अदालत का सहारा लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान