जनमानस द्वारा सीएम विंडो पंचकूला पर दर्ज 16 शिकायतों का निपटान किया गया- के सी भारद्वाज

शनाया चौहान :पंचकूला 
आम जनता द्वारा सीएम विंडो पंचकूला पर दर्ज शिकायतों पर कार्यवाही माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा एवं उप मुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यंत चौटाला के निर्देशानुसार शिकायतकर्ता व संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत एक्शन टेकन रिपोर्ट को मध्य नजर रखते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टि उपरांत  आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर- 1 पंचकूला में एमिनेंट सिटीजन सदस्य निगरानी समिति पंचकूला केसी भारद्वाज द्वारा शिकायतों का निपटान किया गया। जिसमें  चिकित्सा शिक्षा विभाग की 3, हरियाणा पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की 1, एच एस एम आई टी सी विभाग की 2, वन विभाग की 3, हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी की 7,  कुल 16 शिकायतों का निपटान किया गया और साथ ही हायर एजुकेशन विभाग की 2, स्वास्थ्य विभाग की 1 तथा एच एस एम आई टी सी विभाग की 1 लंबित शिकायत बारे एक्शन टेकन रिपोर्ट आगामी 28 मार्च को प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान