कुलजीत रंधावा से सोनू सेठी की खास मुलाकात
शनाया चौहान: जीरकपुर
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह रंधावा ने भारी मतों से जीत हासिल कर इतिहास रचा है ।कुलजीत सिंह रंधावा के रूप में हल्का डेराबस्सी को एक नया एमएलए मिला है।कुलदीप सिंह रंधावा के घर बधाइयां देने वालों का तांता सुबह से शाम तक लगा रहता है ।जीरकपुर के समाजसेवी सोनू सेठी भी कुलजीत सिंह रंधावा से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। सोनू सेठी ने कुलजीत सिंह रंधावा से मुलाकात के दौरान उनको एक भेंट भी प्रस्तुत की और कहा कि हल्का डेराबस्सी के हर बच्चे बच्चे को पूरा यकीन है कि अभी तक हल्का डेराबस्सी में जो भ्रष्टाचार रेत माफिया, भू माफिया, जाम की समस्या, अस्पतालों की समस्या, शिक्षण संस्थानों की समस्या रही है ,कुलजीत सिंह रंधावा अपनी ईमानदारी और लगन के साथ इन सब बड़ी समस्याओं से हल्का डेराबस्सी को निजात दिलाएंगे । सोनू सेठी ने कहा कि कुलदीप रंधावा का इतने भारी मतों से जीतना एक शानदार जीत है और लोगों ने अब मन बना लिया था। वह बदलाव चाहते थे और इसी बदलाव के रूप में लोगों ने पंजाब के भ्रष्टाचार पर झाडू फेर कर सच्चाई को जिताया है । सोनू सेठी से मुलाकात को लेकर कुलजीत सिंह रंधावा ने भी अपनी बात साझा की ।उन्होंने एक रिकॉर्ड तोड़ जीत के लिए पूरे पंजाब का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों को एक अच्छे नेता के साथ-साथ एक अच्छे समाजसेवी की भी उतनी ही जरूरत होती है । सोनू सेठी के रूप में पिछले 12 सालों से हल्का डेराबस्सी को एक बेटा मिला हुआ है, जो गरीब लाचार मजबूर लोगों के लिए आधी रात को भी हाजिर रहता है। कुलदीप सिंह रंधावा ने कहा कि सोनू सेठी द्वारा अब तक कई लोगों को जिंदगी मिली है। उन्होंने कहा कि जागरूक वोटरों और सच्चाई से भरे नेताओं की हमेशा समाज को जरूरत रही है और इस बार के वोटरों ने साबित कर दिया कि वोटर जाग चुका है। आने वाले कुछ ही वक्त में डेराबस्सी में रामराज्य लाया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें