21 मार्च को उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला करेंगे पिंजौर कालका रोड का शिलान्यास :-दमदमा


21 मार्च को उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला कालका में पिंजौर मल्हाह चौक से कालका शहर से होते हुए माता कालका मंदिर से परवाणू बेरियर तक मैन रोड का शिलान्यास करेंगे ,उसी कड़ी में उनके दौरे से पहले कालका स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के बाहर मंगलवार को हवन यज्ञ करके कालका से पिंजौर जा रही रोड का काम शुरू करने से पहले बेस बनाने के  कार्य का शुभारंभ किया गया। इस हवन यज्ञ में मुख्य रूप से जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ग्रामीण भाग सिंह दमदमा,जिला अध्यक्ष शहरी ओपी सिहाग,कालका विधानसभा से जजपा उमीदवार रही किरण चौधरी दमदमा,केसी भारद्वाज, कार्यलय सचिव गुरबचन पुंज,राहुल मल्होत्रा,अंजू राय,अमित सोनकर,विशंभर पाठक,सुरेश पाठक,राजेश छाबड़ा,मामचंद शर्मा समेत पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ एसपी कादियान,जेई राज कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहे।हवन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाग सिंह दमदमा व ओपी सिहाग ने बताया कि मंगलवार से सड़क की बेस बनाने का कार्य शुरू करने से पहले हवन किया गया।होली के बाद 21 मार्च को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कालका में आकर सड़क के कार्य का शिलान्यास करेंगे।उन्होंने बताया कि सड़क बनाने का कार्य कॉन्ट्रेक्टर को 10 तारीख को दे दिया गया था। विभाग की ओर से 12 महीने का समय सड़क बनाने के लिए दिया गया है लेकिन जल्द से जल्द सड़क तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जननायक जनता पार्टी का हर एक सदस्य व शहर वासी कॉन्ट्रेक्टर का पूरा सहयोग करेगा। इस अवसर पर उपस्थित जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ एसपी कादियान ने बताया कि कालका से पिंजौर जा रही सड़क का निर्माण 15 करोड़ से ज्यादा की लागत से किया जाएगा। इस सड़क पर जहां पर ड्रेनेज की जरूरत होगी वहां पर नाले भी बनाए जाएंगे,वहीं जहां पर दलदल के चलते दिक्कत आती है उस जगह पर सीमेंटेड सड़क बनाई जाएगी।उन्होंने कहा कि जहां पर नाला नहीं बना हुआ है वहां पर दो फुट गहरा व दो फुट चौड़ा नाला बनाया जायेगा। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से लेकर रेलवे पुल तक फुटपाथ भी बनाया जाएगा।
इस अवसर पर कॉन्ट्रेक्टर बुद्धा कंस्ट्रक्शन से कृष्ण कुमार मास्टर प्रकाश सिंह,जीत सिंह,अमिता गुप्ता,राकेश शर्मा,राजेंदर दमदमा,निर्मल सिंह दमदमा,गुरदेव चारनियाँ,प्रीतम मढ़ावाला,सुरेंदर सिंह,ज्योति भाटिया,प्रदीप शर्मा,हरिचंद कश्यप,टोनी माजरा,सुखचैन करनपुर,वीरेंदर काला,मयंक लाम्बा,विनोद दुबे,भाजपा से गगन सिंह चौहान, किशोरी शर्मा व सुनीता देवी उपस्थित रहे!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान