पंचकूला में किसी भी गरीब का निवाला छिनने नही दिया जायेगा :ओ पी सिहाग
पंचकूला ,4 मार्च : पंचकूला शहर में घर घर से कूड़ा इकठ्ठा करने वाले लगभग 600 परिवारों पर महासंकट आने वाला है , इन परिवारों पर नगरनिगम की धक्केशाही से रोजीरोटी की समस्या आने वाली है । दरअसल नगर निगम पंचकूला के अधिकारियो द्वारा एक प्राइवेट ठेकेदार को शहर में घर घर से कूड़ा इकठ्ठा करने का ठेका दिया जा रहा है। इस कम्पनी को लगभग 1 करोड़ से ज्यादा की अदायगी प्रति महीना की जाएगी। अब पता चला है कि यह कम्पनी अपने हिसाब से यह कार्य करेगी तथा पहले से कार्य कर रहे कर्मचारियो को अपने काम से हाथ धोना पड़ सकता है । इसी डर की वजह ये राजीव कालोनी ,इंद्रा कालोनी व अन्य जगहों के लगभग 600 अति गरीब परिवार रोजीरोटी छिनने के डर से आशंकित है तथा हर किसी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
आज इन लोगो की यूनियन के बुलावे पर उनकी व्यथा सुनने पंचकूला जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग नगर निगम में जजपा से संबंधित दोनों पार्षदों सुशील गर्ग व राजेश निषाद तथा वरिष्ठ जजपा नेता के सी भारद्वाज के साथ सेक्टर 17 पहुंचे तथा उनकी पूरी बातें सुनी । इस मौके पर शहर से घर घर से कूड़ा करकट इकठ्ठा करने वाले लोगों की यूनियन के प्रधान मीठु , सतपाल व अन्य पदाधिकारियो तथा जजपा के स्थानिए नेता जसबीर जस्सी ने ओ पी सिहाग को ज्ञापन भी सौंपा तथा अपनी व्यथा बताई व रोजगार छिनने का डर भी बयाँ किया। उन्होंने सिहाग को बताया कि वो लोग पिछले 25 -30 सालों से इस धंधे में लगे हुए हैं तथा शहर के विभिन्न वार्डो से घर घर से अपने परिवार के सहयोग से कूड़ा इक्ट्ठा करके अपने परिवारों का लालन पोषण कर रहे हैं। उन्हें पता चला है कि नगर निगम ने जिस ठेजेदार को इस कार्य का ठेका दिया है वह अपने आदमियो से यह कार्य करवाना चाहता है ।
जजपा जिलाध्यक्ष सिहाग ने उन गरीब लोगों को आश्वासन दिया कि जजपा उनके हर दुःख तकलीफ में साथ खड़ी है । उनके हकों पर किसी तरह का कोई डाका नही डालने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिला जजपा का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम पंचकूला के मेयर व आयुक्त से मिलेगा और उनकी मांगों को जोरदार तरीके से उनके समक्ष प्रस्तुत करेगा। सिहाग ने उनको कहा कि वो सब इकठ्ठे होकर अपनी लड़ाई लड़े जजपा उनके साथ खड़ी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें