ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा सोनू सेठी का किया गया सम्मान
पंचकूला में ब्रह्माकुमारी के द्वारा शिवरात्रि के प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें पंचकूला विधायक और हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचद गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे । इस प्रोग्राम में जीरकपुर के समाजसेवी सोनू सेठी ने भी शिरकत की। इस मौके पर पिछले 12 सालों में ट्राइसिटी में तीन फ्री एम्बुलेंस, 650 लावारिस शवों के संस्कार, पेड़ लगाओ अभियान, वोटर जागरूकता अभियान, नशा विरोधी अभियान के लिए हरियाणा के स्पीकर व पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने सोनू सेठी को विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि सोनू सेठी जैसे जागरुक और समाज सेवा से भरे हुए लोगों की समाज को बहुत जरूरत है, जिनकी वजह से कई रोते चेहरे पर हंसी आती है। इस मौके पर सोनू सेठी ने ज्ञान चंद गुप्ता और सभी उपस्थित गणमान्य लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी कोशिश है कि वह हर उस इंसान की लाठी बन सके जो मजबूर, गरीब है और उनका सेवा अभियान हमेशा इसी तरह चलता रहेगा।
इस खास मौके पर सोनू सेठी ने लाभचंद मित्तल और अन्य लोगों का भी धन्यवाद किया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें