कालका में उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला के 22 मार्च को होने वाले अभिनंदन समारोह में महिलाओं की भी होगी काफी संख्या में भागेदारी ,ओपी सिहाग ने पंचकूला शहरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओ की ड्यूटी लगाने के अलावा हल्के के ग्रामीण क्षेत्र में भी जाकर कार्यकर्ताओ को कालका पहुंचने क़ा दिया निमन्त्रण


शनाया चौहान :पंचकूला 
 21 मार्च ,पंचकूला: जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग ने युवा जजपा  जिला अध्यक्ष दीपक मोगीनन्द, जजपा के वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज ,प्रदेश बी सी प्रकोष्ठ के सचिव रामफल यादव तथा युवा नेता विवेक सांगा के साथ पंचकूला हल्के के गांव  खटोली ,टिब्बी ,मटावाला का दौरा किया तथा सभी जगह  पार्टी कार्यकर्ताओं व उपस्थित लोगो से 22 मार्च को उपमुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यन्त चौटाला के कालका में होने वाले अभिनंदन समारोह में शामिल होने की अपील की। सिहाग ने सभी ग्रामीणों से जजपा के सदस्य बनने बारे भी अनुरोध किया । उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यन्त चौटाला  22 मार्च को शाम 4 बजे कालका में  कालका -पिंजौर की खस्ता हालत सड़क के पुननिर्माण के कार्य को शुभारम्भ करने पहुंच रहे है । इस सड़क के निर्माण होने से दोनो शहरों के हजारों लोगों को हर रोज आ रही मुश्किलों से छुटकारा मिलेगा । 
इसके अतिरिक्त रामगढ़  के साथ लगती गुरुनानक कालोनी में जजपा  नेत्री एवं जिला शहरी महासचिव  ज्योति राजपूत द्वारा एक महिला कार्यकर्ताओं का प्रोग्राम आयोजित किया गया , जिसमे  जजपा जिला शहरी अध्यक्ष पंचकूला ओपी सिहाग व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान के सी भारद्वाज ने शिरकत की। इस मौके पर पंचकूला हल्के की महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रधान सपना भारद्वाज व सचिव मीनू को सम्मानित किया गया।  जजपा जिला अध्यक्ष ने सभी महिला कार्यकर्ताओ से 22 मार्च को कालका में  पार्टी के युवा नेता तथा उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यन्त चौटाला के अभिनंदन समारोह में पहुंचने बारे  अपील की तथा  सदस्यता अभियान में भी पूरी तेजी से कार्य करने की सलाह दी ।इस मौके पर वरिष्ठ महिला नेत्री अमिता गुप्ता तथा काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान