*जीरकपुर के नाभा में बिल्डरों ने सडक़ पर बना डाला शोरूम**ग्रामीणों ने जैक के साथ मिलकर दिया धरना**जैक का आरोप, एडीसी तक होती है कार्रवाई आगे दब जाती है फाइल*
शनाया चौहान :जीरकपुर। जीरकपुर नगर परिषद के संरक्षण में काम कर रहे बिल्डरों ने हजारों ग्रामीणों के रास्ते में अड़ंगा लगाते हुए सडक़ मार्ग पर शोरूम का निर्माण कर डाला। नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर कथित बिल्डर लगातार निर्माण कर रहा है। हालात यह हैं कि नगर परिषद द्वारा बिल्डर का नाम तक सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। पूरा मामला नाभा साहिब का है। नाभा साहिब के ग्रामीण सोहन सिंह, सरपंच राम सिंह, गुरमीत सिंह, गुरविंदर सिंह, अवतार सिंह, मोहन सिंह के साथ यहां पहुंचे जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी, एडवोकेट विनय कुमार, कुलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह नाभा ने बताया कि भुढ्ढा, दयालपुरा तथा नाभा साहिब की पंचायतों द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव के अनुसार यहां सरकारी गोहर (लांघा रास्ता) के लिए 60 फुट जमीन छोड़ी थी। अब एक बिल्डर द्वारा नगर परिषद की मिलीभुगत के साथ इसी रास्ते की जमीन पर शोरूम का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते यहां बीस फुट से भी कम चौड़ा रास्ता बचा है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा इ...