गुरु की नगरी अमृतसर को बनाएंगे 'वल्र्ड आइकन सिटी' - अरविंद केजरीवाल, सिख श्रद्धालुओं की मांग आप सरकार करेगी पूरी - अरविंद केजरीवाल


 शनाया चौहान /मोहाली, 16 जनवरी

आम आदमी पार्टी(आप) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब का दर्शन करने रोज लाखों की संख्या में पहुंचने वाले सिख संगतों के लिए बड़ी घोषणा की है। केजरीवाल ने ऐलान किया कि सरकार बनने पर गुरु की नगरी अमृतसर का नए सिरे से विकास कर उसे 'वल्र्ड आइकन सिटी' बनाएंगे।

बुधवार को मोहाली में आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और 'आप' पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिख श्रद्धालुओं के लिए यह घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग कई वर्षों से अमृतसर को वल्र्ड आइकन सिटी बनाने  की मांग कर रहे हैं, लेकिन वह आज तक पूरा नहीं हो पाया है। मैं यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी की सरकार अमृतसर को वल्र्ड आइकन सिटी बनाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगी और पंजाब के लोगों व श्रद्धालुओं की इच्छा पूरी करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान