*भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल जी का हल्का कालका से हमेशा विशेष लगाव रहा है :दुष्यंत चौटाला*
शनाया चौहान :पिंजौर:-हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष ग्राम भाग सिंह दमदमा के आवास पर पहुंचे।दमदमा निवास पर उपस्थित सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ताओ व लोगो ने अपने लोकप्रिय उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया।
भाग सिंह दमदमा की भतीजी की शादी में आशीर्वाद देने दुष्यंत चौटाला गांव दमदमा भी गए तथा परिवार को शुभकामनाएं दी।दमदमा निवास पर उपस्थित सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ताओ व लोगो ने अपने लोकप्रिय उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया तथा पुष्प वर्षा कर पुष्प गुलदस्ते देकर अभिनंदन किया।जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष ग्रा भाग सिंह दमदमा के आवास पर हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वहाँ उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओ व लोगो का हालचाल जाना तथा जनता की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कालका हलका स्वर्गीय चौधरी देवीलाल का सर्वाधिक प्रिय हल्का शुरु से रहा है इसलिए कालका हल्के के प्रत्येक गाँव व शहरी क्षेत्र में विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है।
उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने कालका हल्के के विकास के लिए सड़कों,गलियों,डंगों,कम्युनिटी सेंटर पानी व बिजली के प्रबंध के लिए व अन्य विकास से संबंधित जो भी कार्य भेजे थे उन्हें तत्काल संबंधित विभागों को भेजा जा चुका है जिसमे काफी कार्यों को शरू करवाया जा चुका है!और काफी कार्यों की सरकार से अनुमति मिल चुकी है वो कार्य भी जल्द शुरू करवा दिए जाएंगे।जेजेपी ने कालका,पिंजौर, मोरनी व रायपुररानी ब्लॉक के सभी गांवो जनसम्पर्क अभियान चलाया हुआ है जिससे कालका हल्के में जेजेपी का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ रहा है जेजेपी जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा द्वारा रक्खी गयी हल्का वासियों की सभी समस्याओं को उन्होने सदैव प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है!ओर आगे भी विकास कार्य तेजी से करवाए जाएंगे!
उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कालका हल्के में अनेक विकास कार्यो को शुरू किया गया है!मल्लाह मोड से कालका महामाई मंदिर से हिमाचल तक सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरु होगा जिससे क्षेत्र के लोगो को काफी सुविधा होगी।इसके अलावा हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को जेजेपी के सीनियर नेता श्याम लाल अग्रवाल,ब्लाक प्रधान कपिल अग्रवाल ने रायपुररानी ग्राम में सीवरेज सिसटम,मुनादनगर बायपास निकालने सहित अनेक समस्याओ से अवगत करवाया।
भाग सिंह दमदमा तथा जिला शहरी अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने दुष्यंत चौटाला को भारत माता की तस्वीर देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शहरी ओपी सिहाग प्रदेश महासचिव सतविंदर राणा जेजेपी किसान सैल जिला प्रधान बलकार सिंह ठरवा,बी सी सैल प्रधान पवन दंदलावड,प्रदेश महासचिव दिलबाग नैन,कार्यालय सचिव गुरबचन पुंज कोटियां,पंचकुला एमसी सुशील गर्ग व राजेश निषाद,ब्लाक प्रधान पिंजौर निर्मल नानकपुर,मोरनी ब्लाक प्रधान बलदेव राणा गवाही, एससी सैल जिला अध्यक्ष अमित सोनकर,प्रदेश सचिव बलवंत नालाघट,बुदिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के सी भारद्वाज,जिला प्रवक्ता जोरा सिंह,जिला उपाध्यक्ष हनी सिंह,युवा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मल्होत्रा,व्यापार सेल जिला अध्यक्ष ललित जैन,जिला महासचिव माम् चंद शर्मा जिला उपाध्यक्ष राजिंदर लेही,सुरेंदर नम्बरदार,सुरेंदर सिंह,महेंद्र सिहाग,जिला प्रधान महासचिव प्रदीप,गुरदेव चरणिया,प्रीतम मढ़ावाला,जीत सिंह,अली खान अम्बवाला,सुरिंदर सिंह नंबरदार, सतबीर मलिक,संदीप,जिला संगठन सचिव अमिता गुप्ता,अभिषेक चौधरी कालका,यशपाल नन्हा,प्रदीप,उपेंद्र दुबे,विनोद दुबे,कृष्ण चौधरी दमदमा, रत्न दमदमा ,राजेंद्र दमदमा, रतन,संदीप,बनारसी दास सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें