*कालका के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोगो का जजपा के प्रति विश्वाश पहले से बढ़ा :-दमदमा* *नगर परिषद चुनाव से पहले सुनील प्रकाश बंसल अपने साथियों सहित जजपा में शामिल* *भाग सिंह दमदमा ने विधिवत रूप से जजपा में किया शामिल*

शनाया चौहान: पिंजौर।
 हल्का कालका के पिंजौर में जजपा जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला में आस्था जताते हुए जननायक जनता पार्टी का दामन थामा।पिंजौर निवासी सुनील प्रकाश बंसल अपने साथियों सहित जजपा में शामिल हुए।जिसमे वजीर सिंह जगलान,राजेश कुमार राणा,प्रदीप कुमार,जीवीएन मुर्थी,मोनी,प्रेम कुमार,कृष्ण कुमार,बलविंदर भाटिया अपने साथियों सहित विधिवत रूप से जजपा में शामिल हुए।
भाग सिंह दमदमा ने बताया के प्रदेश के यशश्वी उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यकाल व नेक इरादे लगातार प्रदेश में युवाओं को साथ लाने का काम कर रहे है।दमदमा ने कहा चाहे 75 प्रतिशत युवाओं को रोजगार में आरक्षण देने की बात हो या फिर हल्का कालका के कई बड़े काम करवाने की बात हो, लगातार युवा दुष्यंत चौटाला के साथ जुड़ने का काम कर रहे है।
भाग सिंह दमदमा ने बताया के हल्का कालका में लगातार उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा सौगात दी जा रही है।चाहे मल्लाह मोड़ से केदार पर बरूण तक की सड़क,चाहे मल्लाह मोड़ से हिमाचल बैरियर तक की सड़क की ऐसे बड़े बड़े काम दुष्यंत चौटाला द्वारा करवाए गए है।जिससे प्रभावित हो कर युवा वर्ग जेजेपी के साथ आ रहे है।
भाग सिंह दमदमा ने कहा के सभी साथियों को संगठन में पूरा मान सम्मान मिलेगा।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष युवा पिंजौर राहुल मल्होत्रा,जिला कार्यालय सचिव गुरबचन पुंज कोटियां,जिला महासचिव माम चंद शर्मा,तुषार शर्मा,जिला उपाध्यक्ष जिंदर पपलोहा,जिला सचिव उपेंद्र दुबे व अन्य साथी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान