छतबीड़ चिड़ियाघर 75 फ़ीसदी समर्थता के साथ खोलने के आदेश
जिला मजिस्ट्रेट ईशा कालिया द्वारा नये आदेश जारी किए गए हैं ।इन आदेशों के अनुसार छतबीड़ चिड़ियाघर 75 फ़ीसदी समर्थता के साथ खोलने की आज्ञा दे दी गई है। उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर में कोविड-19 की पालना को यकीनी बनाया जाएगा। जानकारी देते हुए इशा कालिया ने कहा कि कोविड-19 के केस बढ़ने के कारण चिड़ियाघर छतबीड़ को रविवार के दिन जनता की बहुत ज्यादा आवाजाही बढ़ने के कारणों से बंद किया गया था ।उन्होंने बताया कि अब कोविड-19 के केस घटने के कारण सरकार की हिदायत को मुख्य रखते हुए चिड़ियाघर 75 फ़ीसदी समर्थता के साथ खोलने की आज्ञा दी गई है ।उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर छतबीड़ रविवार वाले दिन भी आम जनता के लिए खुलेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें