बिक्रम मजीठिया की जमानत पर आज होगा फैसला

 नशा मामले का सामना कर रहे अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की जमानत पर आज फैसला होगा । ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने मजीठिया की नियमित जमानत की अर्जी स्वीकार कर ली है और सुनवाई आज शुक्रवार के लिए तय की गई है ।इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के हुकुम पर मजीठिया ने वीरवार को मोहाली अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम ने उसके हिरासत की मांग की ।अदालत ने पूछताछ के लिए 1 घंटे का समय दिया। इसके बाद मजीठिया को 8 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।अदालत ने मजीठिया को संगरूर जेल भेजने के हुकुम दिए थे, लेकिन वहां कोरोना के चलते रात में पटियाला जेल भेज दिया गया। मजीठिया ने अमृतसर पूर्वी से पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू खिलाफ चुनाव लड़ा है ।कांग्रेस सरकार ने मोहाली क्राइम ब्रांच में विक्रम मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स का मामला दर्ज किया था। उनके ऊपर अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्करों के साथ मिलीभगत होने का आरोप है। केस दर्ज होने के बाद मजीठिया ने मोहाली अदालत में जमानत के लिए अर्जी दी थी, पर इस को रद्द कर दिया गया था ।इसके बाद वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट गए ।वहां कुछ दिनों के अंतरिम राहत मिलने के बाद उसकी पिटीशन रद्द कर दी गई ।फिर वह सुप्रीम कोर्ट गए और सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी गिरफ्तारी पर 23 फरवरी तक रोक लगा दी थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान