सोनू सूद की बढ़ी मुश्किलें, पर्चा दर्ज होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए हुए रवाना
शनाया चौहान: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की मुश्किलें उस वक्त बढ़ती नजर आई, जब चुनाव कमीशन ने कल उनकी गाड़ी को जप्त किया था ।जिसके बाद उनके खिलाफ थाना सदर मोगा में जिला मजिस्ट्रेट की हिदायत की उल्लंघना करने के दोष में 188 आईपीसी का मामला दर्ज किया गया था। शुरुआती जांच में पता लगा था कि कार में उसके साथ मुंबई के कुछ लोग भी घूम रहे थे। चुनाव नियम अनुसार पोलिंग शुरू होने से 48 घंटे पहले बाहरी लोग राज्य में नहीं रह सकते। इसके साथ ही चुनाव कमीशन की कार्रवाई के बाद सोनू सूद इतवार की शाम को ही दक्षिणी अफ़्रीका के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वहां पर उनकी कुछ फिल्मों की शूटिंग शुरू होने वाली है, जिन्हें पूरा करने के लिए वह दक्षिण अफ्रीका गए हैं ।पुलिस को सोनू सूद के द्वारा बरती जा रही एंडेवर का रिकॉर्ड भी मिला है। जांच करने के बाद पता लगा कि यह कार सोनू सूद के नाम या उसके किसी परिवारिक मेंबर के नाम नहीं है। यह कार हरविंदर सिंह वासी दत्त रोड मोगा के नाम पर है। यह भी चर्चा है कि सोनू सूद मोगा आकर इस कार को बरतते थे ।यह कार अक्सर उनके घर ही खड़ी होती थी। पुलिस इस तरफ से भी जांच कर रही है कि सोनू किसी और के नाम से रजिस्टर्ड कार क्यों चला रहे थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें