*नहीं मिला कोई नोटिस, जांच में करूंगा हर सहयोग**शिकायतकर्ताओं ने अपने घोटालों से ध्यान भटकाने को की फर्जी शिकायत**पार्क व पार्किंग की जमीन पर दुकानें बनाने वालों को करेंगे बेनकाब*
शनाया चौहान : जीरकपुर।
जीरकपुर में लंबे समय से लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए बिल्डरों के खिलाफ लड़ाई लडऩे वाले जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव चौधरी ने कहा कि उन्हें स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला है और नोटिस मिलने पर वह न केवल माकूल जवाब देंगे बल्कि जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
आज यहां कुछ अखबारों में प्रकाशित हुए समाचारों के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुखदेव चौधरी ने कहा कि उनके खिलाफ पूव पार्षद एकता नागपाल के पति विकास नागपाल व अन्यों द्वारा शिकायत दी गई है। यह पूरी तरह राजनीति से प्रेरित हैं और कथित शिकायतकर्ताओं द्वारा किए जा रहे घोटालों के खिलाफ आवाज उठाने से रोकने का असफल प्रयास है।
सुखदेव चौधरी ने कहा कि वह कानून का पालन करने वाले शहरी है। विजिलेंस की जांच में हर संभव सहयोग करेंगे लेकिन इस शिकायत के पीछे बड़ी सच्चाई है कि उनके खिलाफ फर्जी शिकायत देने वालों ने यहां पार्क व पार्किंग की जमीन पर दुकानों का निर्माण किया है। जिसके खिलाफ वह आवाज उठा रहे हैं। शिकायतकर्ता विकास नागपाल व अन्यों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज है और विजिलेंस ब्यूरो वर्ष 2019 में इनके निर्माण को गैरकानूनी करार दे चुकी है।
चौधरी ने विजिलेंस द्वारा पूर्व में की गई जांच की रिपोर्ट मीडिया के समक्ष जारी करते हुए कहा कि यहां विक्टोरिया हाइटस के खिलाफ आरडब्ल्यू द्वारा पहले ही हाईकोर्ट में केस दायर किया हुआ है। दागी बिल्डरों द्वारा डीलरों के एक गु्रप ने खुद को घिरते हुए देख अपनी खामियों से ध्यान भटकाने के लिए यह शिकायत की है। चौधरी ने कहा कि उनके पास अपनी संपत्ति के सभी दस्तावेज पूरे हैं। जिसे वह जांच अधिकारी के मांगने पर पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जांच में शामिल होकर जांच अधिकारी के समक्ष शिकायतकर्ताओं के खिलाफ भी दस्तावेज और जांच रिपोर्ट पेश करेंगे ताकि शहर वासियों को सच्चाई पता चल सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें