*नगरपरिषद कालका के 31 वार्डों में जेजेपी ने लगाए वार्ड प्रभारी व सह प्रभारी :-दमदमा*



 शनाया चौहान :कालका
 कालका के संदर्भ में जननायक जनता पार्टी ने कालका पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में एक बैठक बुलाई,जिसमे जिला के प्रभारी व जेजेपी प्रदेश महासचिव सतविंदर राणा,शहरी जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए बैठक की अध्यक्ष्ता प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष ग्रा भाग सिंह दमदमा ने की।
बैठक में आगामी कालका पिंजौर नगर परिषद चुनाव को लेकर जेजेपी नेताओं  द्वारा विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तैयार की गयी। जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने बताया के जननायक जनता पार्टी पूरी मजबूती के साथ कालका पिंजौर नगर परिषद चुनाव लड़ेगी।दमदमा ने बताया के पार्टी के पास सभी वार्डों से आवेदन आ गए है।उन्होंने कहा की नगरपरिषद कालका के चुनाव के लिए उनके पास 31 वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक साथियों के आवेदन आ गए हैं!और पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने को तैयार है।
साथ ही सतविंदर राणा,भाग सिंग दमदमा व ओपी सिहाग ने सयुक्त रूप से बताया बताया के जननायक जनता पार्टी की जिला स्तरीय चुनाव कमेटी ने कालका पिंजौर के सभी 31 वार्डों में प्रभारी व सह प्रभारियों की ड्यूटी लगा दी है।जो 4 मार्च को प्रदेश कार्यकरणी की बैठक के बाद वार्डों में मोर्चा संभालेंगे!
इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष पिंजौर निर्मल नानकपुर, यू एल बी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व पंचकुला से पार्षद शुशील गर्ग,पंचकुला से पार्षद राजेश निषाद,मोरनी ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव गवाही,कार्यालय सचिव गुरबचन पुंज कोटियां,यू एल बी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विशंभर पाठक,सतबीर मलिक,अभिषेक गुर्जर,टोनी माजरा,जिन्दर पपलोहा,के सी भारद्वाज,राजेंदर लेही,राहुल मल्होत्रा,सतबीर मलिक,महिला प्रकोष्ठ जिला संयोजक अंजू राय,जिला संगठन सचिव अमिता गुप्ता,राज सिंह मलिक,राजेंदर दमदमा,सुदेश पवार,प्रीतम मढ़ावाला,सुनील मित्तल पिंजौर,अमित सोनकर,अली खान अम्बवाला,ललित जैन,रामकिशन वर्मा करनपुर,सुरेंदर सिंह,सुरिंदर नंबरदार,सुरेश पाठक,राकेश शर्मा,उपेंद्र दुबे,प्रदीप करणपुर करणपुर,विनोद दुबे,रोबिन वशिष्ठ,तपन मेहरा,निर्मल पंच भोरियाँ,माम चंद शर्मा,सिमरन,कमल माजरी,प्रदीप शर्मा हिमशिख,कुलदीप नग्गल सोडियां,सोनू दमदमा,ज्योति सयूडी,धन्नू राम सयूडी, अलखनिरंजन,रविंदर लाड़ी,भीम सैन सरपंच,वीरेंदर काला घाटीवाला,हरिचंद कश्यप,प्रवीन नानकपुर,आदि साथी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान