राहुल गांधी ने बताया आखिर क्यों हटाया गया कैप्टन को ओहदे से


शनाया चौहान
राहुल गांधी ने फतेहगढ़ साहिब में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को आड़े हाथों लिया । राहुल गांधी ने अपने भाषण में बोलते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को  कांग्रेस हाईकमान द्वारा उनके ओहदे से इस वजह से हटाया गया है, क्योंकि वह लोगों को सहूलियत देने के विरोधी रहे हैं ।उन्होंने कहा कि कैप्टन को मुख्यमंत्री के ओहदे से इसलिए हटाया गया है क्योंकि वह गरीब लोगों को मुफ्त बिजली देने के हक में नहीं थे। राहुल गांधी ने कहा कि कैप्टन कहते थे कि बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियों के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट है। इस कॉन्ट्रैक्ट के चलते हम बिजली माफ नहीं कर सकते ।राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कैप्टन को कहा था कि आप पंजाब के मुख्यमंत्री हो , क्या आपका पंजाब के लोगों के साथ उनकी सेवा का कांट्रेक्ट नहीं है।  एक मुख्यमंत्री का सबसे पहला कॉन्ट्रैक्ट जनता की सेवा का होता है ।क्या उनकी सेवा के लिए आपका कॉन्ट्रैक्ट नहीं है। 

राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों को सहूलियत ना देने के पक्ष के चलते उन्हें उनके ओहोदे से हटाया गया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान