नगर निगम पंचकूला में वर्षो से सफाई कार्य मे लगे ट्रैक्टरों को नगर निगम के नए ठेकेदार द्वारा हटाये जाने पर ट्रेक्टर मालिको में रोष , जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग को सौंपा ज्ञापन ।
शनाया चौहान: पंचकूला : आज जजपा जिला शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग के सेक्टर 12 कार्यलय में नगरनिगम पंचकूला के अधिकारियो व ठेकेदार द्वारा वर्षों से निगम क्षेत्र में सफाई के कार्य मे लगे काफी ट्रेक्टरो को अपनी मर्जी से बिना कोई नोटिस दिए हटा दिया।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम क्षेत्र में पिछले काफी सालों से लगभग 45 ट्रैक्टरों को ठेकेदार के माध्यम से शहर के विभिन्न सेक्टरों से रोजाना के आधार पर कूड़ा व गार्बेज उठाने के लिए लगाया हुआ था।
ये सभी लोग पिछले काफी सालों से इस कार्य के लगे हुए थे।
आज ट्रेक्टर मालिक, ड्राइवर तथा उनके साथ लगे हेल्पर जो कि पिछले काफी दिनों से इस तरह के तरीके से हटाए जाने के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे ,कृष्ण कुमार जो कि उनके यूनियन के प्रधान हैं उनकी अध्यक्षता में जजपा जिला अध्यक्ष से मिले और अपने लिए इंसाफ की गुहार लगाई।
ट्रेक्टर ट्राली यूनियन प्रधान ने जजपा शहरी जिला अध्यक्ष को बताया कि सभी ट्रेक्टर के मालिक गरीब परिवारों से है तथा पिछले 10 -12 सालों से अपने ट्रेक्टर नगरनिगम में लगा रखे थे। अब अचानक उनके काफी ट्रैक्टरों को इस तरह से हटा देने के कारण उनके परिवारों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। इसके अतिरिक्त ठेकेदार द्वारा उनके पिछले बकाया का भी भुगतान नही किया गया है।
उन्होंने जजपा प्रधान को बताया कि वो सभी जगह गुहार लगा चुके हैं पर कही भी सुनवाई नहीं हुई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें