पंजाब विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ने अगली रणनीति पर की मीटिंग
पंजाब चुनावों में वोट डालने के बाद चंडीगढ़ में कांग्रेस द्वारा अगली रणनीति पर विचार किया जा रहा है । अगली रणनीति पर विचार करने के दौरान सीएम चन्नी समेत कई मंत्री नजर आए पर पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू गैरहाजिर रहे। विचार चर्चा के दौरान कांग्रेस ने दोआबे और माझे से सरकार की वापसी की उम्मीद जताई है ।सबकी नजर 10 मार्च को होने वाली वोटों की गिनती पर टिकी हुई है। आज की इस मीटिंग में पंजाब कांग्रेस से इंचार्ज हरीश चौधरी,सीएम चरणजीत चन्नी, डिप्टी सीएम सुखविंदर रंधावा, प्रगट सिंह, तृप्त राजिंदर बाजवा, भारत भूषण आशू समेत और भी कई बड़े नेता नजर आए। आपको बता दें कि कांग्रेस ने इस बार विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू को अलग कर दिया था, वह लगातार मुख्यमंत्री चेहरे का दावा पेश कर रहे थे ।कांग्रेस ने सिद्धू की बजाय सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर बाजी खेलना बेहतर समझा। इसका मुख्य कारण दोआबे का वोट बैंक है, जिसमें फिलहाल चन्नी फैक्टर देखने को मिला है। पंजाब के वोटर क्या फैसला लेता है यह तो आने वाले 10 मार्च को ही पता लगेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें