पंचकूला को स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छा रैंक दिलाने के लिए आम जनता का सहयोग जरूरी :ओ पी सिहाग ,जजपा 20 फरवरी को सुबह 8 बजे यवनिका पार्क में चलाएगी स्वच्छता अभियान ।
जननायक जनता पार्टी शहरी जिलाध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि पंचकूला को अगर स्वच्छता सर्वेक्षण में सारे देश में अच्छी रैंक हासिल करनी है तो शहर के सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। सिहाग ने कहा कि नगर निगम या दूसरे सरकारी महकमे अकेले कुछ नही कर सकते ,सबके सक्रिय सहयोग व भागीदारी से ही शहर को साफ स्वच्छ व सुंदर रखा जा सकता है। अगर पंचकूला को देश भर में हो रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के सर्वे में टॉप 50 शहरों में स्थान हासिल करना है तो शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं , धार्मिक संस्थाओं , राजनीतिक पार्टियों, शिक्षण संस्थानों , एन जीओ'ज तथा आम नागरिकों को मिलकर सफाई अभियान चलाना होगा तथा इस कार्य मे अपनी आहुति डालनी होगी।
जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने बताया कि जिला पंचकूला जजपा ने फैसला किया है कि जजपा अपने राजनीतिक कार्यक्रम के साथ सामाजिक दायित्व भी निभाये । इसलिए शहरी जजपा पंचकूला के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सेक्टर 5 पंचकूला यवनिका पार्क में 20 फरवरी रविवार को प्रातः 8 बजे एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाएंगे , जिसमें पार्क में बिखरे हुए पॉलिथीन लिफाफों व प्लास्टिक वेस्ट को उठाया जाएगा। ओपी सिहाग का कहना है कि इस अभियान में अन्य संस्थाओं को भी बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें