*पिंजौर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने किया उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद।**पिंजौर बद्दी मार्केट के व्यापारियों के अनुसार बन रहा आरओबी: दमदमा*


शनाया चौहान: पिंजौर। 
20 फरवरी 2022 दिन रविवार को माननीय उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चोटाला,जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह,शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग,ग्रामीण जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा सहित वरिष्ठ नेताओं पार्टी पदाधिकारियों का मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने आभार जताया। जगदीप पराशर व सुनील कुमार ने कहा के जैसा मार्केट के व्यापारी चाह रहे थे उसी हिसाब से आरओबी का निर्माण दुष्यंत चौटाला द्वारा करवाया जा रहा है। जिसके लिये हम माननीय उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चोटाला के आभारी रहेंगे जिन्होंने हमारे व्यपार व कालोनी वासियों के रास्तों को बचाया!
जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा के बताया के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लगातार हल्का कालका को सौगात देने का काम कर रहे है। उन्होंने बताया के चाहे पिंजौर कालका आर यू बी की बात हो चाहे पिंजौर बद्दी रोड पर आरओबी की,जिसकी वजह से पूरी मार्केट खतम होने के कगार पर थी,उसको उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने व्यापारियों अनुसार बनवाने का काम किया,दमदमा ने कहा कि जनता की सरकार जनता के द्वारा जनता के लिए कार्य कर रही है!
वही आरओबी के पिंजौर की तरफ व्यापारियों ने 8 फरवरी को कालका पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक मीटिंग के दौरान प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह व जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा को अपनी स्मायस्य बारे मांग पत्र सौंपा था,जिसमे पिंजौर बद्दी रोड पर बन रहे आरओबी के पिंजौर की तरफ जा ब्रिज वॉल की जगह पिलर पर बनाया जाए जिससे पुल के आर पार जाया जा सके। 
जिसपर 9 तारीख को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मार्क करके विभाग से फाइल मनवाने के लिए कहा।
प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने कहा के जैसे पहले उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने व्यापारियों की मांगों को सुना और समाधान किया,इसी तरह इस पर भी दुष्यंत चौटाला जल्द ही कारवाई करेंगे।
साथ ही ओपी सिहाग ने व्यापारियों को आश्वस्त किया के आपकी सहूलियत को अवश्य मद्देनजर रखा जाएगा।
प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, जिलाध्यक्ष शहरी ओपी सिहाग,जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बन रहे आरओबी का निरीक्षण भी किया।
इस मौके पर जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक केसी भारद्वाज,जिला कार्यालय सचिव गुरबचन पुंज कोटियां,ब्लॉक प्रधान निर्मल नानकपुर,जिला उपाध्यक्ष हनी सिंह,युवा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मल्होत्रा,जिला उपाध्यक्ष राजिंदर लेही,माम् चंद शर्मा,राजेश छाबरा,मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन से सुनील कुमार,रणदीप सिंह,जगदीप पराशर,अशोक,संजय,गुरदयाल,नवीन,कमलजीत,मुनीश राजपाल,गुरविंदर सिंह,भीम बाजवा,रवि बंसल,कार्तिक, रघुबीर सिंह राणा,रघुबीर सिंह छिकारा,आंचल विहार वेलफेयर सोसायटी से प्रधान महावीर,जजपा से ललित जैन,उपेंद्र दुबे,विनोद दुबे,सुरिंदर सिंह नंबरदार,संदीप,तुषार शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान