पंजाब की राजनीतिक गंदगी को आप का झाड़ू करेगा साफ: राघव चड्ढा- राघव चड्ढा ने डेराबस्सी में आप उम्मीदवार के लिए किया प्रचार



 शनाया चौहान: मोहाली(डेराबस्सी)

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने विधानसभा हलका डेराबस्सी में पार्टी की उम्मीदवार कुलजीत सिंह रंधावा के पक्ष में प्रचार किया। चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से जीता कर पंजाब में आप की ईमानदार और स्थाई सरकार बनाने की अपील की।

गुरुवार को राघव चड्ढा ने विधानसभा हलका डेराबस्सी के अलग-अलग इलाकों में आप उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा कि पंजाब की राजनीतिक गंदगी को सिर्फ आप का झाड़ू ही साफ करेगा।आज पंजाब के लोगों के पास दो विकल्प हैं। एक तरफ रेत माफिया,केबल माफिया,चिट्टा माफिया,ट्रांसपोर्ट माफिया है और दूसरी तरफ कट्टर ईमानदार भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की जोड़ी है। चड्ढा ने कहा कि पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए इस बार झाड़ू का बटन दबाकर आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार बनानी है। बादलों और कांग्रेस के नेताओं की जमानत जब्त करानी है।

चड्ढा ने कहा कि "पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का जोश और प्यार देखकर लगता है कि इस बार प्रदेश में आप की सरकार बनना तय है। उन्होंने पंजाब में अच्छे अस्पताल और स्कूल बनाने के लिए, नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिए,पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए 20 फरवरी को 'झाड़ू' का बटन दबाकर आप उम्मीदवार को जिताकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान