जननायक जनता पार्टी पंचकूला के शहरी कार्यकर्ताओं ने यवनिका पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान ।पार्क में सैर करने वाले सैंकड़ो लोग जजपा के इस स्वच्छता अभियान के बने गवाह ।हमसब मिलकर ही हमारे सपनो के शहर को स्वच्छ व सुंदर रख सकते हैं: ओपी सिहाग ,इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला का जन्मदिन भी मनाया।
शनाया चौहान :पंचकूला ,20 फरवरी : आज सुबह 8 बजे जजपा पंचकूला के शहरी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो को गले मे जजपा का पटका व हाथों में ग्लोव्स डाले यवनिका पार्क में बिखरे पॉलीथीन की थैलियो ,प्लास्टिक के बने पदार्थो , पान, गुटके के छोटे छोटे लिफाफों ,पार्क की बाउंड्री के साथ लगी हेज के अंदर शराब की टूटी बोतलों, कांच के गिलास व प्लास्टिक के कचरे को बड़ी ही शिद्दत के साथ उठाते देख ,पार्क में घूमने वाले सैंकड़ों लोग बड़े ही हतप्रद व अचंभित दिखे।
जब लोगों को पता चला कि यह जजपा की टीम है जो शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग के नेतृत्व में स्वच्छता का यह अभियान बिना किसी दिखावे व खानापूर्ति के पूरी लगन से कर रही है ,तो पार्क में सैर करने वाले लोग जजपा के इस कदम की तारीफ करे बिना नही रह सके।
जजपा के शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग के नेतृत्व में जजपा के भारी संख्या में स्वच्छता अभियान में लगे कार्यकर्ताओ ने इस अभियान के दौरान लगभग 3 रिक्शा रेहड़ी पॉलीथिन , प्लास्टिक , टूटे कांच के टुकड़े, कागज आदि का कचरा इकट्ठा किया ,जिसे नगरनिगम के स्टाफ की सहायता से वहा से उठाया गया।
वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज ने कहा कि जजपा अपने राजनीतिक प्रोग्राम के साथ सामाजिक कार्यों में भी पूरा ध्यान दे रही है ।
इस अवसर पर जजपा शहरी जिलाध्यक्ष सिहाग ने शहर की सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनज ,राजनितिक पार्टियो ,सामाजिक व धार्मिक संगठनों , शिक्षण संस्थाओ ,सरकारी विभागों ,प्राइवेट प्रतिष्ठानों ,व्यापारिओ , छात्र छात्राओं ,पत्रकारो तथा शहर के हर नागरिक से अपील की है कि सभी को मिलकर हमारे ड्रीम व खूबसूरत पार्कों के शहर पंचकूला को साफ व स्वच्छ रखना होगा। हर कोई यह प्रण ले कि वो कचरा खुले में नही डालेगा तो शहर अपने आप साफ रहेगा। सिहाग ने कहा कि शहर साफ व स्वच्छ ,सफाई करने से नही, सफाई रखने से होगा।
इस अभियान के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने जजपा के प्रदेश प्रधान महा सचिव व युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटा व युवा नेता की लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की तथा उनको बधाई दी। जजपा के इस स्वच्छता अभियान में पार्षद राजेश निषाद ,पार्षद अरविंद जाखड़ , पार्षद सुशील गर्ग ,वरिष्ठ नेता व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सी एम विंडो के एमिनेंट पर्सन के सी भारद्वाज ,सतबीर धनखड़ , महेंदर शर्मा ,रामफल यादव ,हुकम सिंह , महेंदर सांगवान ,कैप्टन धर्मबीर ,मोहनलाल,अशोक बल्हारा, हरप्रित खालसा ,विपिन शर्मा , महाबीर छिकारा,राजेश भारद्वाज, पुष्पेंद्र मेहरा , कर्मबीर बेदी ,जयपाल नांदल,हिरामन ,आजाद सिंह,सतीश बजाज ,बलराम,बजरंग के अलावा बहुत बड़ी संख्या में युवा व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें