संत शिरोमणि श्री रविदास जी का संदेश व रचनाएं हमारा मार्गदर्शन कर रही हैं:-दमदमा
शनाया चौहान :रायपुररानी /पंचकूला
'मन चंगा तो कठौती में गंगा' का संदेश देने वाले संत श्री गुरु रविदास की जयंती पर जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा व शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने रायपुररानी ब्लॉक के गांव गढी कोटाहा स्थित रविदास मंदिर में मत्था टेक कर झंडे की रस्म अदा करने के बाद साहल रहे अटूट लंगर में प्रशाद ग्रहण किया
संत रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव पर्व की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई।
शिरोमणी गुरु रविदास की 645 वीं जयंती के उपलक्ष में संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता एवं ग्रामीण जिला प्रधान भाग सिंह दमदमा व शहरी जिला प्रधान ओपी सिहाग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
दमदमा व सिहाग ने गुरु रविदास मंदिर में मत्था टेक कर गुरू का अशीर्वाद भी प्राप्त किया। जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता एवं ग्रामीण जिला प्रधान भाग सिंह दमदमा ने गुरु रविदास जयंती की बधाई देते हुए कहा कि संत शिरोमणी गुरू रविदास जी ने समाज में समरसता का संदेश दिया है। उन द्वारा दी गई शिक्षाएं व रचनाएं हमारा मार्गदर्शन कर रही हैं।
इस अवसर ब्लॉक अध्यक्ष कपिल अग्रवाल व किसान सेल जिलाध्यक्ष बलकर सिंह ठरवा ने संत शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि हम सब समाज में एक हैं तथा समाज में फैली कुरूतियों को दूर करने के लिये आगे आना चाहिए।गुरु रविदास जी ने जो संदेश मानव कल्याण के लिये दिया था,हमें उस पर चलकर अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहिए।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता एवं ग्रामीण जिला प्रधान भाग सिंह दमदमा व ओपी सिहाग के साथ,केसी भारद्वाज,पवन कुमार सैनी दंडरोलो,तरसेम सैणी,मास्टर धर्मपाल, गुरनाम ठेकेदार,संजू गढी तुषार शर्मा, मोहन मुनादनगर, पवन कंडरवाला व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता एवं ग्रामीण जिला प्रधान भाग सिंह दमदमा व ओपी सिहाग ने सभी को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए संत शिरोमणि गुरू रविदास की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए उनके बताये गये रास्ते पर चलने के लिये उन्होंने धर्म व जाति से उपर उठकर लोगों को जीवन में आगे बढ़ने व कर्म ही पूजा का संदेश दिया।साथ-साथ समाज में फैली कुरूतियों को भी भक्ति भाव से दूर करने का आह्वान किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें