जीरकपुर में भाजपा को लग रहे हैं बड़े झटकेकई भाजपाई हुए कांग्रेस में शामिल
शनाया चौहान: जीरकपुर
जीरकपुर में भाजपा को एक के बाद एक दो बड़े झटके लगे हैं। जीरकपुर में भाजपा को पहला बड़ा झटका उस वक्त लगा, जिस वक्त जीरकपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों की अगुवाई में जीरकपुर के भाजपा पूर्व मंडल सचिव मनोज गर्ग और युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री राजीव बंसल अपने साथियों समेत कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
इसके बादल दूसरा झटका भाजपा को पूर्व महिला मोर्चा महामंत्री हिना आनंद के कांग्रेस में चले जाने से लगा। महिला मोर्चा की महामंत्री हिना आनंद के साथ ही युवा मोर्चा पूर्व उपाध्यक्ष जतिन आनंद,अमन सिंगला, लीना, श्वेता बंसल, रिंपी जिंदल, विवेक बंसल, प्रभु दयाल, नवल अरोड़ा, सुधाकर सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा को छोड़कर कांग्रेस के दामन को थामते नजर आए।
भाजपा के इन सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों और सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लो के मुद्दों की राजनीति और जीरकपुर में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का बिलकुल सही फैसला लिया है ।इस मौके उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में हमारा पूरा समर्थन कांग्रेस पार्टी के साथ है और सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ही डेराबस्सी के अगले विधायक के रूप में नजर आने वाले हैं।
इस मौके पर सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लो द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए सभी भाजपाइयों का स्वागत किया गया। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लो ने कहा कि कांग्रेस परिवार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है ।लोग कांग्रेस की नीतियों से खुश होकर कांग्रेस के परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने डेराबस्सी से लेकर पंजाब तक कांग्रेस का परचम लहराने पर पूरा विश्वास दिखाते हुए कहा कि जनता कांग्रेस को ही हलका डेराबस्सी से लेकर पंजाब तक देखना चाहती है।
सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत है और इन सब के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस को एक और बड़ी मजबूती मिली है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें