कैप्टन ने किया बछड़े का दान ,शनिदेव और मां काली को प्रसन्न करने में लगे हैं अमरिंदर
शनाया चौहान: पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को जीतने के लिए नेता हर एक पैंतरा आजमा रहे हैं।
अपनी जीत का आशीर्वाद लेने के लिए कैप्टन अमरिंदर भी मां काली और शनिदेव को प्रसन्न करने में लग गए हैं ।जैसे कि पटियाला में 8 विधानसभा हलके हैं, जिसके चलते कैप्टन को सख्त चुनौती का सामना करना पड़ रहा है ।अपनी जीत को यकीनी बनाने के लिए कैप्टन लगातार चुनाव प्रचार में सबसे आगे हैं और अब वह मां काली और शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कोशिशें कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कैप्टन ने किसी धार्मिक व्यक्ति के कहने से पूजा पाठ करके नए मोती महल में बछड़ा दान किया है ।कैप्टन का मानना है कि ऐसा करने से मां काली प्रसन्न होती है और शनि देव भी शांत होते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें