*लोगों की समस्याओं की लड़ाई लडऩे वाली जैक शुरू करेगी एंबुलेंस सेवा**सहयोग को आगे आए कई समाज सेवी, जल्द शुरू होंगी दो एंबुलेंस*



 शनाया चौहान :जीरकपुर। 
जीरकपुर तथा आसपास के इलाकों में लोगों की समस्याओं की लड़ाई लडऩे वाली जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन ने समाज के प्रति जिम्मेदारी को निभाते हुए क्षेत्र वासियों के सहयोग से यहां दो एंबुलेंस चलाने का ऐलान किया है। दो एंबुलेंस की बुकिंग भी करवा दी गई है।
जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी ने बताया कि जैक द्वारा स्थानीय एलआरसी होटल में बुलाई गई बैठक में शहर के विभिन्न संगठनों तथा आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के अलावा जैक प्रतिनिधि एडवोकेट विनय कुमार, एचएस चीमा, इंद्रप्रीत, मोहन सिंह सैनी, कुलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह नाभा, तृप्ता गौतम, मीनू बलटाणा समेत कई लोगों ने भाग लिया। 
बैठक में जहां शहर के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं के बारे में जैक को बताया कि वहीं इलाके में होने वाले सडक़ हादसों तथा गरीबों व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दो एंबुलेंस शुरू करने का फैसला लिया गया।  लतिजिया सिंगला ने पांच लाख व एलआर सी होटल के मालिक शक्ति चावला ने 21 हजार दिए। मैक्सस ग्रुप के गगनदीप सिंह प्रिंस व N K SHARMA ने एक_एक एंबुलेंस देने, गोल्डन सैंड अपार्टमेंट के संचालक संजीव खन्ना ने एक लाख, उद्योगपति एवं आप नेता कुलजीत सिंह रंधावा ने 51 हजार देने का ऐलान किया। सुखदेव चौधरी ने कहा कि क्षेत्र वासियों के सहयोग से जल्द ही यहां दो एंबुलेंस की सेवा शुरू की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान