केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिजली मामले में दखल देकर संकट दूर करें: मनीष तिवारी

चंडीगढ़ में बिजली संकट के चलते कांग्रेस के संसद मेंबर मनीष तिवारी ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस मामले में दखल देने के लिए कहा है। तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ में पिछले 36 घंटे से बिजली नहीं है ।स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ गई है। सारे इमरजेंसी सेवाएं बंद होने की कगार पर है ।चंडीगढ़ प्रशासन स्थिति को संभालने में पूरी तरह नाकाम हो रहा है ।चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है, इसलिए दखल देकर स्थिति को तुरंत सुधारा जाए। चंडीगढ़ में नगर निगम के करीब 1100 कर्मचारी 72 घंटों की हड़ताल पर हैं। उनका दोष है कि प्रशासन बिजली विभाग का निजीकरण कर रहा है। मजदूरों के हड़ताल पर जाने से स्थिति और बिगड़ गई। शहर के दो तिहाई हिस्से में बिजली गुल है। चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब और हरियाणा के मुलाजिम मांगे थे, पर उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए ।मनीष तिवारी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दखल देकर मामले को सुलझाना चाहिए ताकि आगे चलकर स्थिति और ना बिगड़े।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान