यूपी, बिहार, पंजाब या फिर एक भारत ???किसे देखना चाहते हैं चन्नी, शर्मनाक बयान बाजी पर प्रियंका को क्यों आई हंसी


शनाया चौहान
पंजाब विधानसभा चुनाव का यह दौर दिन पर दिन नए नए रंग लेकर सामने आ रहा है ।पंजाब विधानसभा की सीट को जीतने के लिए बेहुदगी भरे और बेतुकी बयान बाजी की जा रही है। राज्य के बड़े नेता बेहूदा बयान बाजी करते हैं और उनके बेहूदा बयान बाजी को रोकने की बजाय साथ खड़े हाईकमान से संबंध रखने वाले हंसी ठिठोली करते हैं। नेता ऐसे से बयान बाजी कर रहे हैं ,जिसमें सिर्फ यूपी, बिहार और पंजाब नजर आ रहा है लेकिन भारत कहां है? क्यों भारत कहीं नजर नहीं आ रहा.?नेता सिर्फ अपने अपने राज्य की बात क्यों कर रहे हैं? सिर्फ अपने अपने राज्य के लिए क्यों सोच रहे हैं? क्यों भारत के लिए बात नहीं की जा रही ?क्यों भारत के लिए नहीं पूछा जा रहा है? अगर किसी मकान में चार कमरे होते हैं तो उस मकान के मुखिया की जिम्मेदारी होती है कि सभी कमरों का बराबर ध्यान रखा जाए ना कि सिर्फ अपने खुद के कमरे का ।सभी कमरों की दीवारें और छतें मजबूत बनाई जाए ना कि सिर्फ अपने कमरे और अपने छत को मजबूत बनाया जाता है । लेकिन राजनीति एक ऐसी इमारत है जिसमें कई कमरे हैं, लेकिन हर कमरे में रहने वाला सिर्फ उसके कमरे की ही बात करता है, बाकी कमरों में रहने वालों को उन कमरों से निकाल फेंकने के लिए बेतुके बयान बाजी से भी बाज नहीं आते। 
आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कुछ ऐसी बयानबाजी की है जिससे साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि वह बस अपना कमरा पक्का और मजबूत बनाना चाहते हैं , चाहे उसके लिए उन्हें दूसरों के कमरों को क्यों ना तोड़ना पड़ जाए। आज पंजाब के रूपनगर में रोड शो के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने एक ऐसी बेतुकी बयानबाजी की है जिसकी निंदा चारों और हो रही है। 

चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने होश खो कर और जोश में आकर कह डाला कि प्रियंका गांधी तो पंजाबियों की बहू हैं। हमारी पंजाब की पंजाबन हैं। अब हम सब पंजाबियों को एक साथ होना चाहिए और यह जो यूपी, बिहार के और दिल्ली के भैया लोग पंजाब में आकर राज करना चाह रहे हैं, इन्हें यहां से उखाड़ फेंकना है। घुसने नहीं देना। चरणजीत सिंह चन्नी के इस बेतुके और वाहियात बयान के बाद दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक मामला काफी गरमा गया है और इससे भी ज्यादा आश्चर्य की बात यह है कि जब चरणजीत सिंह चन्नी इस तरह की बयानबाजी कर रहे थे तो प्रियंका गांधी खड़े-खड़े मुस्कुराए जा रही थी और बाद में उन्होंने तालियां भी बजाई। 
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा इस तरह के बयान बाजी करना कहीं ना कहीं यह दर्शा जरूर गया है कि वह सिर्फ पंजाब को लेकर सोच रहे हैं , देश को लेकर नहीं सोच रहे। क्योंकि अगर वह देश को लेकर सोच रहे होते तो  सभी राज्यों को एक मानते ना कि सिर्फ पंजाब को अलग लेकर चलते हैं। 
अब हो सकता है चन्नी माफी मांग कर अपना पल्ला झाड़ ले या कुछ सफाई पेश कर दें लेकिन हर एक नेता को अपनी बयानबाजी देने से पहले यह सोचने की जरूरत है कि पंजाब इलेक्शन का जोश हर राजनीतिक दल में है लेकिन जोश में होश भी बनाए रखना एक राजनीतिक नेता के लिए बेहद जरूरी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान