चरणजीत सिंह चन्नी के बचाव में उतरी प्रियंका गांधी,,,,,निंदा से घबराकर सामने आने लगी सफाईया


शनाया चौहान: रूपनगर में रोड शो के दौरान चलने की जुबान फिसली थी और उन्होंने होश खोकर जोश में आकर जिस तरह की बयानबाजी की थी, उस बयानबाजी पर दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक मामला काफी गरमाया हुआ है। चारों तरफ जिस तरह से सीएम चन्नी के इस बयान की निंदा हो रही है। इस निंदा के चलते कांग्रेस पार्टी की फजीहत हर तरफ देखी जा रही है।  यूपी बिहार के *भैया लोग* शब्द पर राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है ।जिसके चलते अब प्रियंका गांधी सीएम चन्नी के बचाव में उतर आई हैं।प्रियंका गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी के कहने का मतलब यह था कि पंजाब को चलाने के लिए पंजाबियों की जरूरत है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है  मुझे नहीं लगता कि कोई यूपी से आकर पंजाब में शासन करना चाहता है ।इससे पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। 
आपको बता दें कि रूपनगर में रोड शो के दौरान सीएम ने कहा था कि प्रियंका गांधी पंजाबियों की बहू है इसलिए प्रियंका गांधी पंजाबन हैं। वह पंजाबियों की बहू हैं। सभी पंजाबी अब एक हो जाओ और पंजाब में यूपी बिहार के भैया लोगों को घुसने नहीं देना। उस वक्त प्रियंका गांधी चरणजीत सिंह चन्नी के साथ रोड शो में मौजूद थी और उनके इस बेतुके बयान पर बराबर मुस्कुराए जा रही थी और बाद में तालियां बजाती भी नजर आई थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान