पंचकूला की इंद्रा व राजीव कालोनी के 2 दर्जन परिवारों ने थामा जजपा का दामन । जजपा पंचकूला में दिन प्रतिदिन हो रही है मजबूत : ओ पी सिहाग


 शनाया चौहान: पंचकूला ! हरियाणा के उपमुख्यमंत्री व जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यन्त चौटाला की नीतिओ व उनके प्रदेश में आम व गरीब आदमी के हित मे काम करने के तरीके से  प्रभावित हो कर पंचकूला की राजीव व इंद्रा कालोनी के दो दर्जन परिवारों ने जजपा में अपनी आस्था जताई। ये सभी लोग अपने परिवार सहित  इंद्रा कालोनी में  कर्मबीर बेदी प्रदेश महासचिव एस सी प्रकोष्ठ  जजपा व महेंदर शर्मा जिला शहरी जजपा महासचिव द्वारा आयोजित एक जनसभा में पार्टी में शामिल हुए।   जजपा शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने इन सभी लोगो को पार्टी का पटका पहनाकर शामिल किया जो इस जनसभा में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए थे ।इस सभा मे दोनो  कालोनियो व गांव बुढ़नपुर के  सैंकड़ों लोगो ने भाग लिया। 
जनसभा में ओपी सिहाग  व  उनके साथ आये वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज का फूलों की मालाएं पहनाकर स्वागत किया  तथा सभा मे मौजूद लोगों ने जजपा व  जजपा नेतृत्व के पक्ष में जोरदार नारे लगाए।
जजपा नेता कर्मबीर बेदी ने इस सभा मे इस इलाके की समस्याओं से जिला जजपा प्रधान को अवगत कराया , जिसमे मुख्य रूप से  दोनो कालोनियो के लोगो को 2-2 मरले के प्लाट दिलाने बारे , घर -घर से रोजाना कूड़ा करकट उठाने के लिए प्राइवेट तौर पर लगे सैंकड़ो लोगों के हितों की रक्षा करने  बारे,दोनो कालोनियो के बीच से बह रहे नाले पर जो पुल टूट गया था उसको फिर  से बनवाने बारे तथा नाले का सौंदर्यकरण  करने बारे , गरीब लोगों को समय पर राशन दिलाने, जिन लोगो को किसी कारण राशन नही मिल रहा है उनको राशन दिलाने बारे व नए राशन कार्ड बनाने बारे  उचित कार्यवाही करने के लिए कहा।
ओ पी सिहाग ने सभी मांगो बारे कहा कि  वो इन समस्याओं बारे भली भांति परिचित हैं तथा अपनी तरफ से उनका हल निकालने में हर सम्भव कौशिश करेंगे । वो खुद नगर निगम पंचकूला के आयुक्त ,  प्रशासक एच एस वी पी पंचकूला व फ़ूड सप्लाई  के अफसरों से इन समस्याओं के समाधान हेतु मिलेंगे। सिहाग ने सभा मे उपस्थित लोगों का व आयोजकों का उनका जबरदस्त स्वागत करने पर धन्यवाद दिया तथा कहा कि आज वाल्मीकि समाज के व अन्य वर्गों के जो प्रमुख लोग जजपा में शामिल हुए हैं वो अब उनके परिवार के लोग हैं तथा उन सबका पार्टी में पूरा मान सम्मान  किया जाएगा।
आज जजपा में प्रमुख रूप से वाल्मीकि समाज के  राममेहर ,मनोज कुमार ,जितेंदर पुहल ,राजेश कुमार ,नरेश कुमार , जो कि शहर में घर घर से रेहड़ियों में कूड़ा करकट इकट्ठा करने वाले लोगों की यूनियन के पदाधिकारी हैं । इनके इलावा महेंदर कथूरा ,रामप्रसाद ,प्रवीण कुमार, संतकुमार,संजय, पवन ,सत्ते ,सुभाष कुमार ,पिंकी कुमारी, पूजा रानी ,नीलम रानी  आदि  लोग  जजपा में शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान