चंडीगढ़ में बिजली का संकट गहराया, फौज का लिया जा रहा है सहारा

शनाया चौहान: चंडीगढ़ 
चंडीगढ़ में बिजली का संकट लगातार जारी है ।प्रशासन ने *एस्मा* लागू कर दिया है हालांकि कर्मचारी हड़ताल पर अड़े हुए हैं इस समस्या को देखते हुए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने इसका नोटिस लिया था ।इस मामले की सुनवाई आज होगी, जिसमें बिजली विभाग के मुख्य इंजीनियर को पेश होने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही शहर में बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए फौज का सहयोग लिया गया है। प्रशासन को मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस पश्चिमी कमांड चंडीमंदिर से मदद मिली है। इसके साथ ही पंजाब हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से भी सहयोग मांगा जा रहा है । इससे पहले हाईकोर्ट में प्रशासन ने कहा था कि पंजाब ने मुलाजिमो को डेपुटेशन पर भेजने की असमर्थता जाहिर की है ।बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते चंडीगढ़ में बिजली सेवाएं बिल्कुल ठप हो चुकी है। जिसके चलते सरकारी अस्पताल में होने वाली सर्जरी या मुल्तवी कर दी गई है ।इसके साथ ही पीजीआई को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है जिससे किसी भी तरह की आपातकालीन  स्थिति पैदा ना हो। इसके बावजूद शहर के हालात अभी तक नहीं सुधरे ।आधे से ज्यादा शहर अंधेरे में है। लोगों के मोबाइल लैपटॉप फ्रीज टीवी इनवर्टर आदि सब बंद है ।दुकानों में लोगों का काम भी प्रभावित हो रहा है। अगर 2 दिन ऐसे ही स्थिति बनी रही तो लोगों का जीना और भी ज्यादा मुहाल हो सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान