हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने जीरकपुर में ढिल्लों के पक्ष में मांगे वोट
शनाया चौहान: जीरकपुर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने आज जीरकपुर में सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों के कार्यक्रम में शिरकत की। भूपेंद्र हुड्डा ने डेराबस्सी के वासियों से अपील करते हुए ढिल्लो के पक्ष में वोट मांगे। पंजाब विधानसभा 2022 के चुनाव में गिनती के कुछ दिनों का ही फासला है। सभी राजनीतिक दल के उम्मीदवार अपना पूरा जोर लगा रहे हैं कि इन कुछ दिनों में पूरी तरह से जनता को प्रभावित किया जा सके ।जिसके लिए उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगने के लिए स्टार प्रचारक लगातार हलका डेराबस्सी में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र ढिल्लों के पक्ष में कल प्रियंका गांधी द्वारा एक रोड शो निकाला गया जो सुपरहिट रहा था और प्रियंका गांधी द्वारा जनता से दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के हक में वोट मांगने की अपील की गई थी। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की जीत को निश्चित करने के लिए आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी जीरकपुर में पधारे। भूपेंद्र हुड्डा ने डेराबस्सी की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के पक्ष में वोट डालने की अपील की । उन्होंने कहा कि सरदार ...