रूपिंदर कौर ढिल्लों को लड्डुओं से तौला गया ,पति की जीत की जताई पूरी उम्मीद


शनाया चौहान: डेराबस्सी 
आज डेराबस्सी के वार्ड 14 में सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की पत्नी रुपिंदर कौर ढिल्लों प्रचार प्रसार के लिए पहुंची। जहां उन्हें सम्मान देते हुए लड्डुओं के साथ तोला गया। डेराबस्सी हल्के में उम्मीदवारों की पत्नियों द्वारा भी लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है । डेराबस्सी हलके से कांग्रेस प्रत्याशी सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की धर्मपत्नी रूपिंदर कौर ढिल्लों पति के समर्थन में लगातार वोट मांगती नजर आ रही हैं। रुपिंदर कौर ढिल्लों आज डोर टू डोर प्रचार के तहत डेराबस्सी के वार्ड 14 पहुंची, जहां उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग मिला। इस मौके पर सुरिंदर कौर ढिल्लों के साथ डेराबस्सी नगर प्रधान रणजीत सिंह रेडी भी मौजूद थे। नगर प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी की अगुवाई में रूपिंदर कौर ढिल्लों को सम्मान देते हुए लड्डुओं से तौला गया। इस मौके रूपिंदर कौर ढिल्लों ने कहा कि हलका डेराबस्सी सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों का पहला परिवार है और सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों डेराबस्सी के विकास के प्रति हर समय प्रयत्नशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि डेराबस्सी की जनता का सहयोग और समर्थन देखकर पूरी उम्मीद है कि इस बार डेराबस्सी में कांग्रेस ही चुनाव जीतेगी ।इस मौके पर मौजूद नगर प्रधान रणजीत रेडी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लो की मुद्दे की राजनीति और विकास मार्ग की दिशा से हलका डेरा बस्सी बहुत प्रभावित हुआ है। जिसकी वजह से हलका डेराबस्सी से कांग्रेस को भारी समर्थन मिल रहा है। डोर टू डोर प्रचार में लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। रंजीत सिंह रेडी ने भी पूरा विश्वास जताया कि इस बार सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों चुनावी मैदान में बाजी मारेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*