मैं मुख्यमंत्री हूं आतंकवादी नहीं : सीएम चन्नी


 शनाया चौहान 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब रैली को लेकर पंजाब में एक नया सियासी हंगामा शुरू हो गया है। इस बार मामला सीएम चरणजीत चन्नी के हेलीकॉप्टर को रोकने का है ।  चन्नी के हेलीकॉप्टर को चंडीगढ़ के बाद सुजानपुर में उड़ान भरने से रोक दिया गया। सी एम उस वक्त जालंधर जाना चाह रहे थे, जहां पीएम नरेंद्र मोदी की रैली थी । हेलीकॉप्टर रोके जाने के बाद उन्हें सड़क से जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस पर सीएम चन्नी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सियासी कारणों के करके उन्हें चुनाव प्रचार नहीं करने दिया जा रहा। वह सूबे के मुख्यमंत्री हैं, आतंकवादी नहीं। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जालंधर रैली में कहा कि जब वह गुजरात के सीएम थे तो उन्हें बीजेपी द्वारा पीएम का उम्मीदवार बनाया गया था। उस वक्त वह चुनाव प्रचार करने के लिए पठानकोट से हिमाचल जाना चाह रहे थे ।उस समय वहां कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी आए थे, जिस कारण से उनके हेलीकॉप्टर को भी रोक दिया गया था। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा का मामला है। मुख्यमंत्री को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*