ढिल्लों के शक्ति प्रदर्शन में समर्थन देने पहुंची प्रियंका गांधी, ढिल्लों के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, शक्ति प्रदर्शन देख विरोधियों के छूटे पसीने


शनाया चौहान: जीरकपुर
जीरकपुर। पंजाब विधानसभा 2022 के चुनावों में डेराबस्सी कांग्रेस प्रत्याशी सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लो का समर्थन करने आज प्रियंका गांधी जीरकपुर पहुंची। प्रियंका गांधी के जीरकपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रियंका गांधी द्वारा सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के हक में आज शहर में रोड शो निकाला गया। प्रियंका गांधी और सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा।  रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने हलका डेराबस्सी की जनता से सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के पक्ष में वोटों की अपील की। उन्होंने कहा कि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को भारी मतों से जीता कर विजयी बनाएं और हलका डेराबस्सी में एक नया अध्याय शुरू करें। प्रियंका गांधी ने कहा कि हलका डेराबस्सी से लेकर पूरे पंजाब में कांग्रेस की जीत होगी और कांग्रेस की सरकार का परचम फिर से पंजाब में लहराएगा। इस मौके पर प्रियंका गांधी को सुनने और उनके रोड शो का हिस्सा बनने के लिए डेराबस्सी की जनता ने भारी गिनती में शिरकत की। प्रियंका गांधी द्वारा निकाला गया रोड शो सुपरहिट रहा। इस मौके सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के समर्थन में जिस तरह आज पूरा हलका रोड शो का हिस्सा बनता नजर आया और सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के शक्ति प्रदर्शन को कामयाब बनाया, उस शक्ति प्रदर्शन को देखने के बाद कहीं ना कहीं विरोधियों के पसीने छूटते नजर आए। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने भी हलका डेराबस्सी में अपनी जीत की पूरी उम्मीद जताई और कहा कि इस बार जनता बदलाव चाहती है क्योंकि जनता आज तक विकास को तरसती रही है लेकिन अब जनता डेराबस्सी का इतिहास बदल कर कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलाएगी। 
 दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने प्रियंका गांधी के जीरकपुर आने और उनके पक्ष में रोड शो निकालने के लिए आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी द्वारा निकाले गए रोड शो से डेराबस्सी कांग्रेस को एक और बड़ी मजबूती मिली है ।साथ ही साथ  ढिल्लों ने हलका डेराबस्सी की जनता का भी धन्यवाद किया और कहा कि हलका डेराबस्सी की जनता ने आज इस रोड शो को जिस तरह से कामयाब बनाया है और समर्थन दिया है, उससे कांग्रेस की जीत पक्की नजर आ रही है। 
उन्होंने कहा कि आज के शक्ति प्रदर्शन और प्रियंका गांधी के रोड शो को मिले भारी समर्थन को देखने के बाद कांग्रेस की जीत के आसार कहीं ना कहीं मजबूत होते नजर आ रहे हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*