हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने जीरकपुर में ढिल्लों के पक्ष में मांगे वोट


शनाया चौहान: जीरकपुर
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने आज जीरकपुर में सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों के कार्यक्रम में शिरकत की। भूपेंद्र हुड्डा ने डेराबस्सी के वासियों से अपील करते हुए ढिल्लो के पक्ष में वोट मांगे। 
पंजाब विधानसभा 2022 के चुनाव में गिनती के कुछ दिनों का ही फासला है। सभी राजनीतिक दल के उम्मीदवार अपना पूरा जोर लगा रहे हैं कि इन कुछ दिनों में पूरी तरह से जनता को प्रभावित किया जा सके ।जिसके लिए उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगने के लिए स्टार प्रचारक लगातार हलका डेराबस्सी में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र ढिल्लों के पक्ष में कल प्रियंका गांधी द्वारा एक रोड शो निकाला गया जो सुपरहिट रहा था और प्रियंका गांधी द्वारा जनता से दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के हक में वोट मांगने की अपील की गई थी। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की जीत को निश्चित करने के लिए आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी जीरकपुर में पधारे। भूपेंद्र हुड्डा ने डेराबस्सी की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के पक्ष में वोट डालने की अपील की । उन्होंने कहा कि सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों को जीता कर विधायक बनाना हलका डेराबस्सी वासियों की एक बड़ी पहल होगी, उस काले अध्याय को खत्म करने में जिस काले अध्याय से डेराबस्सी आज तक जूझ रहा है। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि डेराबस्सी सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को भारी मतों से जिताएगा और उसके बाद ढिल्लों को मंत्री बनवाना उनकी जिम्मेदारी है। भूपेंद्र हुड्डा ने जनता से रूबरू होते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बने रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि कांग्रेस द्वारा ही पंजाब को बेहतर बनाया जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री के जीरकपुर आगमन पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने भी उन का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जीरकपुर में उनके लिए पक्ष में आकर वोटों के लिए अपील करने के लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*