*डीसीपी पचंकूला नें पंजाब चुनाव को लेकर बार्डर से लगते बार्डर नाकों का किया निरिक्षण जारी किये सख्त निर्देश* *--अवैध शराब, नशीले पदार्थो, अवैध हथियार की निगरानी की जा रही है ।**--वाहनों पर कडी निगरानी ताकि किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ की ना हो सके तस्करी ।*
शनाया चौहान: पचंकूला 13 फरवरी:-
पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया पुलिस उपायुक्त पंचकूला मोहित हांडा भा.पु.से. नें निर्देशानुसार जिला पंचकूला से लगती पंजाब सीमा पर 8 अन्तर्राज्यीय पुलिस नाकें स्थापित किये हुए है जिन नाकों के द्वारा आने जानें वालों वाहनों पर कडी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार से कोई अवैध शराब, अवैध अस्त्र शस्त्र और कोई नशीला पदार्थ की तसकरी ना हो । इसी सन्दर्भ में दिनांक 13 फरवरी को पुलिस उपायुक्त पचंकूला मोहित हांडा भा.पु.से.नें स्वयम, सहायक पुलिस आयुक्त पचंकूला राजकुमार ह.पु.से नोडल अधिकारी पजांब चुनाव के साथ सभी बार्डर नाकों को चैक किया गया औऱ नाको पर तैनात पुलिस कर्मियो ब्रीफ किया गया । साथ साथ सभी सम्बन्धित थानों प्रबंधको व पुलिस चोकी इन्चार्जो वा क्राईम टीम इन्चार्जो को भी आगामी 20 फरवरी 2022 को होने वालें पजाबं विधानसभा चुनाव के बारें में सजग व सचेत किया ताकि चुनाव में शरारती तत्व किसी तरह का खलल न डाल सकें औऱ किसी भी प्रकार की अवैध शराब,अवैध हथियारो पर कडी रोक लगाई जा सके औऱ इस सम्बन्ध में पचंकूला पुलिस पजांब पुलिस के साथ मिलकर बार्डर नाकों पर अर्लट होकर कडी निगरानी की जा रही है। इसी सम्बन्ध में चुनाव को लेकर पुलिस उपायुक्त पचंकूला के निर्शानुसार पचंकूला मे लगते बार्डर नाको की तरफ गस्त बढ़ा दी गई है । इसके अलावा बार्डर नाकों सें साथ लगतें सी.सी.टी.वी. कैमरो के द्वारा भी आनें जानें वाहनों व सदिंग्ध व्यक्तियो पर नजर रखी जा रही है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें