राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण एवं नेशनल हाइवे के अधिकारियो की गलत प्लानिंग का खामियाजा ट्राइसिटी के हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है :ओपी सिहाग
शनाया चौहान :पंचकूला l
जजपा पंचकूला के शहरी जिलाअध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि 2005 -06 में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व नेशनल हाइवे के तत्कालीन अधिकारियो द्वारा अम्बाला -चंडीगढ़ एवं जीरकपुर-परवाणु सड़को की 4 लैनिंग बनाने के लिए जो प्लानिंग की गई थी तथा हाईवे को बनाने के लिए भविष्य को ध्यान में रखकर जो कार्य किया जाना था वो नही किया गया । उस वक़्त के नेशनल हाईवे के अधिकारियो व सरकार की गलत व आधी अधूरी प्लानिंग व अदूरदर्शिता के कारण आज ट्राइसिटी के हजारों लोगों को हर रोज लगने वाले लंबे ट्रैफिक के जाम से परेशान होकर यह खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सिहाग ने कहा कि आज के दिन जितना समय लोगों को अम्बाला से जीरकपुर तक पहुंचने में लगता है उससे ज्यादा समय घग्घर नदी का पुल पार करने के बाद जीरकपुर से पंचकूला या चंडीगढ़ जाने में लगता है । इसी तरह चंडीगढ़ ,पंचकूला से पटियाला या पटियाला से इन दोनों शहरों में जाना हो या पंचकूला से अम्बाला जाना हो या पंचकूला शहर में पुराने सेक्टरों के लोगो को सेक्टर 20/21 या घघर पार के सेक्टरों में जाना हो तो हर किसी को भयंकर जाम के हालातों से निपटना पड़ता है।
जजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने इस समस्या से निजात दिलाने बारे केंद्रीय सड़क , राजमार्ग व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है।
ओ पी सिहाग का कहना है कि आज आप दिल्ली में बड़ी आसानी से कही भी आ जा सकते हो परन्तु पंचकूला या चंडीगढ़ या शिमला आने जाने वाले हजारों लोग इतने खुशकिस्मत नही हैं।
जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ने कहा कि अम्बाला से चंडीगढ़ या पंचकूला की और आने के लिए घघर पुल से ही जाम के हालात बन जाते हैं तथा पंचकूला आते आते कम से कम 7 जगह पर ट्रैफिक लाइटो पर लंबे जाम लग जाते है इसी तरह पंचकूला से अम्बाला या पटियाला जाते समय यही हाल होता है।
ओपी सिहाग ने केंद्रीय मंत्री को पत्र में लिखा है कि आज ट्राइसिटी के हजारों लोग हर दिन लगने वाले लंबे ट्रैफिक जामो की वजह से परेशान हैं ।जाम की वजह से जहां समय की बर्बादी होती है वहीं करोड़ो रूपये का फ्यूल भी बर्बाद होता है तथा पर्यावरण भी खराब होता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि वो राष्ट्रीय प्राधिकरण के अधिकारियो को निर्देश दे कि वो शीघ्र अति शीघ्र पूरी प्लानिंग बनाकर ट्राईसिटी के लोगो को इन लगने वाले जामो से निजात दिलाये। सड़को को बनाने ,उन पर पुलों का निमार्ण करने में जो भी प्लानिंग बने वो भविष्य मे आने वाली चुनोतियो को ध्यान में रखकर बनाई जाए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें