संदेश

जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग ने पंचकूला के नए पुलिस आयुक्त से की मुलाकात।

चित्र
पंचकूला ,29 अप्रैल :  आज  29 अप्रैल को पंचकूला के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त  हनीफ कुरैशी से जजपा जिला  शहरी अध्यक्ष पंचकूला  ओपी सिहाग ने उनके कार्यालय में  मुलाकात की और पंचकूला में नियुक्ति पर उनको बधाई दी । जिला जजपा शहरी प्रधान  ने  पुलिस आयुक्त से  जिले में  कानून व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर  चर्चा की।   ओपी सिहाग ने बताया कि  पुलिस आयुक्त के साथ  इस मुलाकात  में  शहर में बढ़ रहे अवैध नशे व इस कारोबार में जुड़े लोगों पर शिकंजा कसने व पंचकूला जैसे शांत शहर में गुंडागर्दी की घटनाओं के बढ़ने जैसे गंभीर मुद्दों पर  चर्चा हुई।  पंचकूला पुलिस आयुक्त ने जजपा जिला अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि पुलिस ऐसे तत्वो से सख्ती से निपटेगी। जिन जिन क्षेत्रों में नशा करने तथा नशा बिकने की शिकायतें आ रही हैं वहाँ पर पुलिस की ज्यादा गश्त बढ़ाई जाएगी  ,पंचकूला के आम आदमी की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है और वो इसको पूरी शिद्दत से  निभाएगी। उन्होंने जजपा जिला प्रधान से पुलिस प्रशासन के साथ सहयो...

सीएम विंडो पर दर्ज 12 शिकायतों का समाधान हुआ- केसी भारद्वाज

चित्र
सीएम विंडो पंचकूला पर दर्ज 17 शिकायतों की सुनवाई एमिनेंट सिटीजन सीएम विंडो सदस्य निगरानी समिति पंचकूला केसी भारद्वाज  ने आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में की | संबंधित स्वास्थ्य विभाग की 3, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 7, आयुष विभाग की एक तथा लोक संपर्क विभाग की एक शिकायत बारे एक्शन टेकन रिपोर्ट में वर्णित तथ्यों को मध्य नजर रखते हुए व शिकायत कर्ताओ से बातचीत उपरांत निपटान किया गया| इसके इलावा आयुष विभाग की एक, माइनिंग विभाग पंचकूला की तीन तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की एक शिकायत बारे विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आगामी 16 मई को एक्शन टेकन रिपोर्ट पूर्ण तथ्यों सहित प्रस्तुत करें ताकि उनका समाधान एवं निपटान किया जा सके|

1 करोड़ 48 लाख की लागत से होगा टगरा हरी सिंह से टगरा कंगन तक की सड़क का सुधारीकरण:-दमदमा*

चित्र
शनाया चौहान *कालका।  27 अप्रैल 2022 दिन बुधवार को हल्का कालका के टगरा हरी सिंह से ले कर टगरा कंगन तक की सड़क के सुधारीकरण का शिलान्यास जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष पंचकुला भाग सिंह दमदमा ने किया।  दमदमा ने हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद करते हुए कहा के दुष्यंत चौटाला हल्का कालका की जनता को लगातार क्षेत्र की सड़कों के नवीनीकरण की सौगात दे रहे है। दमदमा ने बताया के इस सड़क में पानी की निकासी के लिए तीन पुलियों का निर्माण व सड़क के दोनो तरफ पानी निकासी के लिए ड्रेन बनाई जाएगी। ओर इस सड़क की चौड़ाई 12 फूट से बढ़ा कर 24 फूट कर दी गई है,जिसमे 18 फूट में ब्लैक रोड व दोनो तरफ 3-3 फूट इंटरलॉक टाइल्स लगाई जाएंगी।ओर 4 महीने में इस रोड का निर्माण किया जाएगा! इस सड़क के सुधारीकरण के लिए टगरा कंगन रोड रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक श्याम सिंह कोहली,प्रधान सुखराज शर्मा व महासचिव शक्ति चंद सहित क्षेत्रवासियों का काफी योगदान रहा। इस मौके पर जजपा ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल नांकपुर,जिला कार्यालय सचिव गुरबचन पूंज कोटियां,एससी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष गुर...

पंचकूला में सफाई व्यवस्था ने तोड़ा दम।आयुक्त व मेयर नगर निगम को इस बारे तुरंत संज्ञान लेना चाहिए -ओपी सिहाग

चित्र
पंचकूला, 26 अप्रैल : पंचकूला जो कुछ साल पहले तक अपनी सुंदरता व  बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए प्रदेश में ही नही देश मे भी  अपनी  पहचान रखता था ।आज गन्दगी व कूड़े के जगह जगह पड़े ढेरों का शहर बनता जा रहा है।  जजपा जिला शहरी  अध्यक्ष ओपी सिहाग ने इस बारे चिंता जाहिर करते हुए कहा कि ये हालात शहर  के लिए शुभ नही हैं। अगर हम सही मायने में गौर करें तो धरातल पर सफाई के हालात बहुत अच्छे नही है। हालांकि शहर में मशीनरी की संख्या बढ़ी पर कही न कही  प्रशासनिक स्तर पर बेहतर तालमेल व  सही निरीक्षण नही होने  के कारण ये हालात बने हैं।  जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ने आयुक्त  एवं महापौर  नगर निगम पंचकूला से आग्रह किया कि वो इस बारे ध्यान दे ।  शहर में धरातल पर  सफाई  व्यवस्था का ये बुरा हाल  क्यों हो रहा है, इस बारे हम सब को गम्भीरता से सोचना होगा । नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों के अलावा  शहर के नागरिकों को साफ व स्वच्छ शहर  की परिकल्पना को अमली जामा पहनाने के लिए आवश्यक  व अथक प्रयास करने होंगे। शहर में ...

आम आदमी पार्टी में बगावती सुर:कांग्रेसी पार्षद के पार्टी जॉइन करने पर बोले, कचरा भी आप में आएगा तो फर्क क्या रहेगा

चित्र
जीरकपुर पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब दूसरे दलों के नेता अपनी पार्टी छोड़कर आप में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता इन नेताओं के पार्टी जॉइन करने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर दूसरी पार्टियों का कचरा ही इकट्‌ठा करना है तो फिर आम आदमी पार्टी और दूसरे दलों में फर्क क्या रह जाएगा यह कहना है फ़रवरी 2021 में आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ चुके जॉइन्ट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखदेव चौधरी का। आम आदमी पार्टी जॉइन करने वालों में वार्ड-14 के कांग्रेसी पार्षद हरजीत सिंह मिंटा के शामिल की चर्चाए हैं । आम आदमी पार्टी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के साथ हरजीत सिंह मिंटा व कांग्रेस के 4 अन्य पार्षदों की सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद सुर्खियों में आए थे। सुखदेव चौधरी ने कहा कि वालंटियर्स के साथ साथ बड़ी गिनती में लोगों ने भगवंत मान व  अरविंद केजरीवाल का साथ इसलिए दिया क्योंकि वह राजनीति में बदलाव लाना और पंजाब से भ्रष्टाचार मिटाना चाहते थे। अब अगर दूसरी पार्टियों के भ्र्ष्ट नेता ही इसमें आ जाएंगे तो आम आदमी पार्टी और...

सुविधा की बजाए दुविधा बन रहे जीरकपुर के बदहाल पार्क,चुनावी वादे करके गायब हुए नेताओं को तलाश रही जनता, रख-रखाव पर लाखों का बजट फिर भी सुविधाओं के नाम पर शून्य

चित्र
जीरकपुर। जीरकपुर में बने हुए पार्क आम जनता के लिए सुविधा की बजाए दुविधा बन रहे हैं। यहां नगर परिषद द्वारा पार्कों के रख-रखाव पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं इसके बावजूद धरातल पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। हालात यह है कि शहर के ज्यादातर पार्कों में आवारा पशुओं की भरमार है और नशेडिय़ों व ताश खेलने वालों का कब्जा है, जिसके चलते लोगों ने इन पार्कों की तरफ आना बंद कर दिया है खासतौर पर महिलाएं शाम ढलते ही पार्क से निकलना बेहतर समझती है। शहर वासियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने वाले जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव चौधरी व जैक टीम के सदस्य रवि शर्मा, अशोक जिंदल, संजीव बंसल , एडवोकेट अरविंदर सिंह ने बताया कि ढकौली के ग्रीन वैली पार्क का दौरा किया तो देखा कि यहां लगे झूले टूटे हुए हैं। पार्क में जहां-तहां गैर जरूरी घास खड़ी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यहां 25 के करीब सोसायटियों के लिए यह पार्क है लेकिन रख-रखाव के अभाव में यह पार्क खत्म हो चुका है। यहां न तो पानी की और न ही शौचाल्यों की कोई व्यवस्था है। सबसे अधिक मुश्क...

जीरकपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 95 युवायों ने किया रक्तदान

चित्र
 शनाया चौहान : जीरकपुर 23अप्रैल 2022।  विश्वास फाउंडेशन, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मोहाली व अविन कार्तिक रेस्टोरेंट ने संयुक्त रूप से मिलकर मेट्रो के बाहर अंबाला चंडीगढ़ रोड पर रक्तदान शिविर लगाया। शिविर गर्मी के प्रकोप के कारण अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए लगाया गया। ब्लड बैंक एम केयर हॉस्पिटल ब्लड सेंटर वीआईपी रोड जीरकपुर की टीम ने डॉक्टर कार्तिक अग्रवाल की निगरानी में 95 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। यह शिविर सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 4:00 बजे तक चला।  विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि रक्तदान महादान है और रक्त का कोई विकल्प नहीं है और न ही इसे कृत्रिम तरीके से बनाया जा सकता। पूर्व में रक्तदान से शरीर में कमजोरी आना व बीमारी लगने जैसी अनेक प्रकार की भ्रांतियां थी परंतु आज यह भ्रांतियां दूर हो चुकी है और हमारे युवा बड़ी संख्या में रक्तदान कर रहे है।  यह प्रसन्नता का विषय है कि आज हमारी बेटियां भी रक्तदान के मामले में लड़कों से पीछे नहीं है और स्वयं आगे आकर रक्तदान कर रही...