सीएम विंडो पर दर्ज 12 शिकायतों का समाधान हुआ- केसी भारद्वाज



सीएम विंडो पंचकूला पर दर्ज 17 शिकायतों की सुनवाई एमिनेंट सिटीजन सीएम विंडो सदस्य निगरानी समिति पंचकूला केसी भारद्वाज  ने आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में की | संबंधित स्वास्थ्य विभाग की 3, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 7, आयुष विभाग की एक तथा लोक संपर्क विभाग की एक शिकायत बारे एक्शन टेकन रिपोर्ट में वर्णित तथ्यों को मध्य नजर रखते हुए व शिकायत कर्ताओ से बातचीत उपरांत निपटान किया गया| इसके इलावा आयुष विभाग की एक, माइनिंग विभाग पंचकूला की तीन तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की एक शिकायत बारे विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आगामी 16 मई को एक्शन टेकन रिपोर्ट पूर्ण तथ्यों सहित प्रस्तुत करें ताकि उनका समाधान एवं निपटान किया जा सके|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान