आम आदमी पार्टी में बगावती सुर:कांग्रेसी पार्षद के पार्टी जॉइन करने पर बोले, कचरा भी आप में आएगा तो फर्क क्या रहेगा
जीरकपुर
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब दूसरे दलों के नेता अपनी पार्टी छोड़कर आप में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता इन नेताओं के पार्टी जॉइन करने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर दूसरी पार्टियों का कचरा ही इकट्ठा करना है तो फिर आम आदमी पार्टी और दूसरे दलों में फर्क क्या रह जाएगा यह कहना है फ़रवरी 2021 में आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ चुके जॉइन्ट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखदेव चौधरी का। आम आदमी पार्टी जॉइन करने वालों में वार्ड-14 के कांग्रेसी पार्षद हरजीत सिंह मिंटा के शामिल की चर्चाए हैं । आम आदमी पार्टी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के साथ हरजीत सिंह मिंटा व कांग्रेस के 4 अन्य पार्षदों की सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद सुर्खियों में आए थे। सुखदेव चौधरी ने कहा कि वालंटियर्स के साथ साथ बड़ी गिनती में लोगों ने भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल का साथ इसलिए दिया क्योंकि वह राजनीति में बदलाव लाना और पंजाब से भ्रष्टाचार मिटाना चाहते थे। अब अगर दूसरी पार्टियों के भ्र्ष्ट नेता ही इसमें आ जाएंगे तो आम आदमी पार्टी और दूसरे दलों में क्या फर्क रह जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के वॉलनटिअर्स 2012 से ही पार्टी के विपरीत समय में आम आदमी पार्टी के लिए काम करते आए हैं जिन्होंने इस चुनाव में भी नवनिर्वाचित विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के लिए पूरी मेहनत की है।सुखदेव चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के एक वर्कर ने चुनाव में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया, लेकिन अब उनके साथ धोखा किया जा रहा है और कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान व विधायक कुलजीत सिंह रंधावा से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपकर यह सुनिश्चित करेगें की अगर दूसरी पार्टी वालों ने पार्टी में आना है तो वह पार्षद के पद से स्तीफा देकर पार्टी की लाइन में आखिर में लगें और सेवा करें। चौधरी ने आरोप लगाया कि पार्षद रहते हुए इन लोगों ने पिछले 1 साल में अपने वार्ड में या लोगों का कोई काम नहीं किया और सिर्फ करप्शन की और नजायज कालोनियाँ काटी है, ऐसे लोगों के आने से आम आदमी पार्टी की इमेज भी खराब होगी। सुखदेव चौधरी ने कहां कि यह भी शक है कि कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने एक सोची-समझी चाल के तहत इन्हें आम आदमी में पार्टी में शामिल होने के लिए कहा हो।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें