जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग ने पंचकूला के नए पुलिस आयुक्त से की मुलाकात।
पंचकूला ,29 अप्रैल : आज 29 अप्रैल को पंचकूला के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी से जजपा जिला शहरी अध्यक्ष पंचकूला ओपी सिहाग ने उनके कार्यालय में मुलाकात की और पंचकूला में नियुक्ति पर उनको बधाई दी । जिला जजपा शहरी प्रधान ने पुलिस आयुक्त से जिले में कानून व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
ओपी सिहाग ने बताया कि पुलिस आयुक्त के साथ इस मुलाकात में शहर में बढ़ रहे अवैध नशे व इस कारोबार में जुड़े लोगों पर शिकंजा कसने व पंचकूला जैसे शांत शहर में गुंडागर्दी की घटनाओं के बढ़ने जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई। पंचकूला पुलिस आयुक्त ने जजपा जिला अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि पुलिस ऐसे तत्वो से सख्ती से निपटेगी। जिन जिन क्षेत्रों में नशा करने तथा नशा बिकने की शिकायतें आ रही हैं वहाँ पर पुलिस की ज्यादा गश्त बढ़ाई जाएगी ,पंचकूला के आम आदमी की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है और वो इसको पूरी शिद्दत से निभाएगी। उन्होंने जजपा जिला प्रधान से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने का आह्वान भी किया। ओपी सिहाग ने श्री कुरैशी को जजपा की तरफ से शहर में अमन चैन कायम रखने ,नशे के कारोबार व गुंडागर्दी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग देने का वादा किया।
पुलिस आयुक्त से इस मुलाकात के दौरान जजपा जिला शहरी प्रधान के साथ पार्षद राजेश निषाद ,वरिष्ठ जजपा नेता के सी भारद्वाज , युवा नेता जसबीर जस्सी तथा हीरामन वर्मा उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें