जीरकपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 95 युवायों ने किया रक्तदान


 शनाया चौहान : जीरकपुर 23अप्रैल 2022।
 विश्वास फाउंडेशन, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मोहाली व अविन कार्तिक रेस्टोरेंट ने संयुक्त रूप से मिलकर मेट्रो के बाहर अंबाला चंडीगढ़ रोड पर रक्तदान शिविर लगाया। शिविर गर्मी के प्रकोप के कारण अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए लगाया गया। ब्लड बैंक एम केयर हॉस्पिटल ब्लड सेंटर वीआईपी रोड जीरकपुर की टीम ने डॉक्टर कार्तिक अग्रवाल की निगरानी में 95 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। यह शिविर सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 4:00 बजे तक चला। 
विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि रक्तदान महादान है और रक्त का कोई विकल्प नहीं है और न ही इसे कृत्रिम तरीके से बनाया जा सकता। पूर्व में रक्तदान से शरीर में कमजोरी आना व बीमारी लगने जैसी अनेक प्रकार की भ्रांतियां थी परंतु आज यह भ्रांतियां दूर हो चुकी है और हमारे युवा बड़ी संख्या में रक्तदान कर रहे है। 
यह प्रसन्नता का विषय है कि आज हमारी बेटियां भी रक्तदान के मामले में लड़कों से पीछे नहीं है और स्वयं आगे आकर रक्तदान कर रही है। समय पर रक्त की उपलब्धता होने से अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। यदि हम रक्तदान के माध्यम से किसी का जीवन बचा सकते है तो इससे बड़ा उपकार नहीं हो सकता। 
शिविर की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओ को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऋषि मोहित विश्वास, डॉक्टर प्रेम नाथ बंसल, तारा चंद घई, पवन कुमार, वीनू कुमारी, संदीप परमार, बृज महाजन व ब्लड बैंक के डॉक्टर्स भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान