पंचकूला में सफाई व्यवस्था ने तोड़ा दम।आयुक्त व मेयर नगर निगम को इस बारे तुरंत संज्ञान लेना चाहिए -ओपी सिहाग


पंचकूला, 26 अप्रैल : पंचकूला जो कुछ साल पहले तक अपनी सुंदरता व  बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए प्रदेश में ही नही देश मे भी  अपनी  पहचान रखता था ।आज गन्दगी व कूड़े के जगह जगह पड़े ढेरों का शहर बनता जा रहा है।  जजपा जिला शहरी  अध्यक्ष ओपी सिहाग ने इस बारे चिंता जाहिर करते हुए कहा कि ये हालात शहर  के लिए शुभ नही हैं। अगर हम सही मायने में गौर करें तो धरातल पर सफाई के हालात बहुत अच्छे नही है। हालांकि शहर में मशीनरी की संख्या बढ़ी पर कही न कही  प्रशासनिक स्तर पर बेहतर तालमेल व  सही निरीक्षण नही होने  के कारण ये हालात बने हैं। 
जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ने आयुक्त  एवं महापौर  नगर निगम पंचकूला से आग्रह किया कि वो इस बारे ध्यान दे ।  शहर में धरातल पर  सफाई  व्यवस्था का ये बुरा हाल  क्यों हो रहा है, इस बारे हम सब को गम्भीरता से सोचना होगा । नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों के अलावा  शहर के नागरिकों को साफ व स्वच्छ शहर  की परिकल्पना को अमली जामा पहनाने के लिए आवश्यक  व अथक प्रयास करने होंगे। शहर में 700 के आस पास  जो सफाई सैनिक हैं तथा प्राइवेट स्तर पर भी जो लोग सफाई के कार्य मे अपना योगदान दे रहें हैं , उनको  प्रेरित करके,उनका पूरा मान सम्मान करके  इस कार्य को सिरे चढ़ाना होगा।
ओपी सिहाग ने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग केवल नारो से बंद नही होगा  इसके लिए लोगों का सही मायने में सहयोग मिलना जरूरी है  । पॉलिथीन के लिफाफे बेचने वाले लोगों की पहचान करके उनके  स्टॉक को सीज करना होगा ,रेहड़ी फड़ी वालो व पॉलीथीन के लिफाफो का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर सख्ती के साथ  जुर्माना  लगाना होगा तथा चालान  भी काटने होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान