पहली ही बरसात ने खोली नगर परिषद की पोल, जीरकपुर की आवासीय सोसायटियां हुई जलमग्न,बारिश से पहले परिषद ने नहीं किया जल निकासी का प्रबंध,उदयवीर ढिल्लों से की इस्तीफे की मांग
जीरकपुर। जीकरपुर में पहली ही बरसात ने नगर परिषद के दावों की पोल खोल दी। पूरा शहर जलमग्न हो गया और कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे शहर वासी पहली ही बारिश में घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। जीरकपुर में एक बार फिर से लाखों लोगों ने नगर परिषद की कोताही का खामियाजा भुगता। शहर वासियों की समस्या के समाधान के लिए जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यहां की सोसायटियों का दौरा किया और जल निकासी में लोगों की मदद की। जैक प्रधान सुखदेव चौधरी ने बताया कि जैक द्वारा कई बार मुद्दा उठाए जाने के बावजूद नगर परिषद द्वारा यहां बरसात के मौासम से पहले जल निकासी का प्रबंध नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि पीरमुछल्ला, गाजीपुर, नगला, ढकौली, वीआईपी रोड, पटियाला रोड समेत शहर के तमाम हिस्सों बसी सोसायटियों के आगे आज पूरा दिन पानी भरा रहा। नगर परिषद के अधिकारियों ने अतीत में हुए नुकसान से कोई सबक नहीं लिया। नगर परिषद के प्रधान उदयवीर ढिल्लों से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिए जाने की मांग करते हुए सुखदेव चौधरी ने कहा कि पिछले साल भी बरसात ने जीरकपुर में खासी तबाही मचाई थी। पिछले एक साल म...