जीरकपुर में प्रापर्टी टैक्स घोटाला, बिल्डरों की गलती का खामियाजा भुगत रहे लोग,बिल्डरों की तरफ खड़े हैं लगभग दो सौ करोड़ बकाया, जैक ने की सी एम पंजाब को शिकायत,हो सकती है बड़ी कार्रवाई
जीरकपुर। जीरकपुर में बिल्डरों की गलती का खामियाजा यहां की सोसायटियों में रहने वाले लोग भुगत रहे हैं। बिल्डरों की तरफ करोड़ों रुपये बकाया होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जो बिल्डर पैसा जमा करवाना चाहते हैं उनसे सरकारी फीस लेने में आना कानी की जा रही है।
जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी की शिकायत के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है।
जैक द्वारा जीरकपुर में नगर परिषद तथा बिल्डर माफिया की मिलीभुगत से चल रहे करोड़ों के घोटाले को लेकर एक फाइल हलका विधायक को देते हुए एक पत्र मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा गया था। जैक प्रधान सुखदेव चौधरी के अनुसार यहां बिल्डर माफिया शुरू से हावी है। कांग्रेस के कार्यकाल में बेलगाम हुए नगर परिषद के अधिकारियों ने पिछले पांच साल के दौरान यहां आम जनता के हितों की अनदेखी करते हुए बिल्डरों के अनुसार योजनाएं बनाई और उन्हीं के अनुसार लागू की। इस समय नगर परिषद की तरफ बिल्डरों का करोड़ों रुपये ईडीसी व प्रोपर्टी टैक्स बकाया खड़ा है।
उन्होंने कहा कि जो बिल्डर पैसा देना भी चाहते हैं उनसे लिया नहीं जा रहा है। नगर परिषद के भ्रष्ट अधिकारी सरकारी फीस जमा करके केस खत्म करने की बजाए अपनी फीस लेने की तरफ ध्यान दे रहे हैं। कई बिल्डर अपना प्रोजैक्ट पूरा करके जा चुके हैं और नगर परिषद द्वारा वहां रहने वाले लोगों पर प्रापर्टी टैक्स के लिए दबाव बनाया जा रहा है। चौधरी ने बताया कि इन्हीं सब मुद्दों पर कार्रवाई के लिए मोहाली की एडीसी को भी शिकायत की गई है। जैक प्रधान ने कहा कि एक हफ्ते के अंदर डिफॉल्टर बिल्डरों पर यदि कोई कार्यवाही नहीं की गई तो एक बार फिर से मुख्यमंत्री पंजाब को मिलकर कार्यवाही के लिए विनती की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें